फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reaching Yamuna City from Greater Noida will be easy, road will be built in a month

Noida News: ग्रेनो से यमुना सिटी तक पहुंचना होगा आसान, एक माह में बनेगी सड़क

Sat, 11 Oct 2025 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Reaching Yamuna City from Greater Noida will be easy, road will be built in a month
- 60 मीटर सड़क का सीईओ ने किया निरीक्षण, तीन जगह अधूरी मिली
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से यमुना सिटी को जोड़ने वाली 60 मीटर सड़क का निर्माण कार्य एक माह में पूरा हो जाएगा। शनिवार को 60 मीटर चौड़ी सड़क के काम का निरीक्षण करने पहुंचे सीईओ राकेश कुमार सिंह को तीन जगह पर सड़क अधूरी मिली। सीईओ को बताया गया कि यहां किसानों के साथ विवाद की वजह से जमीन नहीं मिल पाई थी। अब जमीन खरीदने के लिए सहमति बन गई है। सीईओ ने यहां जल्दी काम शुरू कराने के लिए आदेश दिया है।
दोपहर में निरीक्षण करने पहुंचे सीईओ राकेश कुमार सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास से गुजरने वाली 60 मीटर सड़क का काम देखा। ग्रेनो प्राधिकरण के क्षेत्र के बाद इस सड़क को आगे यमुना सिटी तक बनाने का काम यीडा कर रहा है। तीन जगह पर काम बंद होने पर जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी से पूरे मामले में जानकारी ली। जीएम प्रोजेक्ट ने बताया कि सलारपुर अंडरपास से पहले दनकौर के कुछ किसानों से सहमति नहीं मिली थी। अब ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ वार्ता के बाद सहमति के शपथ पत्र मिल गए हैं। यहां टेंडर कर सड़क का काम शुरू कराया जाना है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 और 21 में भी सड़क अधूरी सीईओ को मिली। जीएम प्रोजेक्ट का कहना है कि किसानों से जमीन नहीं मिलने की वजह से इसमें देरी हुई है। यहां अटके हुए हिस्सों में अब काम शुरू करा दिए गए हैं। मिट्टी बिछाने काम पूरा हो गया है। जल्दी ही सड़क बनाने का काम पूरा करा दिया जाएगा। सीईओ ने इसे एक महीने में खत्म कराने के लिए अधिकारियाें को कहा। सीईओ का कहना है कि इन हिस्सों में सड़क बनने के बाद ग्रेटर नोएडा से यमुना सिटी इस 60 मीटर रोड से जुड़ जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि ग्रेटर नोएडा से आने पर सेक्टर-29 तक आवाजाही सीधे हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एयरपोर्ट तक लिंक होगी सड़क
सेक्टर-21 के बाद एयरपोर्ट लिंक रोड से भी इस 60 मीटर रोड को जोड़ा जाना है। इसके लिए करीब तीन किमी लंबाई में भी किसानों से जमीन यीडा को लेनी है। सीईओ ने बताया कि सेक्टर-21 के बाद एयरपोर्ट लिंक रोड तक तीन किमी के पैच में सड़क बनाने के लिए सहमति किसानों से प्राधिकरण के भूलेख विभाग को मिल गई है। जीएम प्रोजेक्ट को इस सड़क का टेंडर कराने का आदेश किया गया है जिससे काम तेजी से पूरा हो सके। जेवर में सबोटा तक इस 60 मीटर रोड को जोड़ने के लिए इस किमी में शामिल खसरा की जमीनों की खरीद प्राथमिकता पर प्राधिकरण करेगा। मार्च तक इस सड़क का काम पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है। दयानतपुर के पास इस 60 मीटर रोड को नवनिर्मित एयरपोर्ट इंटरचेंज से भी लूप बनाकर जोड़ा जाएगा। यह पूरी कवायद नोएडा एयरपोर्ट के अलावा यमुना सिटी के दूसरे सेक्टर तक पहुंच आसान बनाने के लिए की जा रही है।

एनएचएआई बनाएगी यमुना सिटी की 130 मीटर रोड
सीईओ ने नोएडा एयरपोर्ट के आसपास और एयरपोर्ट कार्गो तक बन रही सड़कों के काम भी देखा। खासतौर पर एनएचएआई द्वारा बनाई जा रही 30 मीटर रोड के काम का निरीक्षण किया। यहां जमीन के विवाद पता चलने पर प्राथमिकता पर इसे निस्तारित कराने के लिए उन्होंने अधिकारियों से कहा। इसके अलावा यीडा की 130 मीटर मास्टर प्लान रोड को सेक्टर-8डी तक जोड़ने के लिए सर्वे करा जमीनों की खरीद शुरू कराने का निर्देश भी सीईओ ने दिया है। एनएचएआई ही इस सड़क का निर्माण भी करेगी।



सीईओ को होते मिले अवैध निर्माण
निरीक्षण के समय सीईओ को सेक्टर 22डी में शामिल चपारगढ़ गांव में 30 मीटर रोड व ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण मिला। वहीं नजदीक में अवैध निर्माण भी चालू थे। इस पर सीईओ ने नाराजगी जताई। इन निर्माण को तुरंत बंद कराते हुए कार्रवाई के लिए सीईओ ने कहा है। सेक्टर 22डी की 30 मीटर रोड से अतिक्रमण हटा सड़क पूरी बनवाने के लिए कहा भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed