फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravi Kana's wife Madhu's bail plea rejected

Noida News: रवि काना की पत्नी मधु की जमानत याचिका खारिज

Fri, 23 Feb 2024 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ravi Kana's wife Madhu's bail plea rejected
लोगो के साथ
विज्ञापन

रवि काना की पत्नी मधु की जमानत याचिका खारिज
- बचाव पक्ष की दलील कि सिर्फ एक मुकदमे के आधार पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, नहीं मानी



माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रवि काना की पत्नी मधु नागर की जमानत याचिका शुक्रवार को गैंगस्टर कोर्ट ने खारिज कर दिया। बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि एक साल पहले दर्ज मुकदमे के आधार पर मधु पर गैंगस्टर लगाया गया। स्थानीय अदालत से याचिका खारिज होने के बाद अब बचाव पक्ष उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगा।
शुक्रवार को मधु नगर की जमानत याचिका को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) राजेश कुमार मिश्र की अदालत में प्रस्तुत किया गया। विशेष लोक अभियोजक बबलू चंदेला ने बताया कि अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि मधु पर सन 2023 में थाना ईकोटेक-3 में दर्ज किए गए जबरन वसूली और धमकाने के मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। जबकि मधु का गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से कोई सरोकार नहीं है। वह कभी भी समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रही है। वह स्त्री है और भारतीय दंड संहिता की धारा-437 (गैर जमानती अपराध में जमानत का प्रावधान) का लाभ पाने की अधिकारी है। इसके अलावा मधु का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक ने जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध किया और कहा कि आरोपी का एक संगठित गिरोह है। जिसने संगठित होकर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए अपराध किए हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मधु नागर की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु को गत 16 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। मधु थाईलैंड के बैंकाक में एक महीने से अपने पति रवि नागर उर्फ रवि काना के साथ रह रही थी। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मधु के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed