फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravi Kana's special Mehki reached court, surrendered

Noida News: रवि काना का खास महकी पहुंचा कोर्ट, किया आत्मसमर्पण

Wed, 06 Mar 2024 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kana's special Mehki reached court, surrendered
रवि काना का खास महकी पहुंचा कोर्ट, किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

- सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी है महकी, 25 हजार का इनाम भी था घोषित
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट में वांटेड स्क्रैप माफिया रवि काना का खास महकी नगर ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देते हुए सूरजपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। फरार चल रहे महकी पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसे भगोड़ा भी घोषित किया था।
स्क्रैप माफिया रवि काना, राजकुमार, महकी, आजाद व विकास के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। युवती का आरोप है कि रवि काना व उसके साथियों ने नौकरी देने के बहाने उसे जीआईपी मॉल की पार्किंग में बुलाया था। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने राजकुमार, विकास व आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी स्क्रैप माफिया रवि काना व महकी फरार चल रहा था। दोनों के खिलाफ कोर्ट ने 11 जनवरी को गैर जमानती वारंट भी जारी किया था और 23 जनवरी को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही रवि काना व महकी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। इससे पहले कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को अचानक महकी पुलिस से बचते हुए अपने वकीलों के माध्यम से सूरजपुर कोर्ट पहुंचा और वहां आत्म समर्पण कर दिया। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आत्मसमर्पण से पुलिस पर उठे सवाल

स्क्रैप माफिया रवि काना और उससे जुड़े मामले को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस प्राथमिकता के आधार पर देख रही थी। इस पर कमिश्नरेट के बड़े पुलिस अधिकारियों की नजर थी लेकिन पुलिस के आंख में धूल झोंकते हुए महकी ने जिस तरह कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया उसे पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed