फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravi Kana and Kajal Jha Ravi Kana revealed names of 40 politicians and 30 officers In Police interrogation

UP: आठ घंटे, 100 से अधिक सवाल... 40 नेता-30 अफसरों के नाम का खुलासा; रवि काना और काजल ने उगले चौंकाने वाले राज

Sun, 28 Apr 2024 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Apr 2024 12:44 PM IST
सार

स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड से पुलिस ने करीब आठ घंटे पूछताछ की। दोनों ने 40 नेताओं और 30 अफसरों के नाम का खुलासा किया। बड़े नाम सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
Ravi Kana and Kajal Jha Ravi Kana revealed names of 40 politicians and 30 officers In Police interrogation
Kajal jha And Ravi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस पूछताछ में स्क्रैप माफिया रवि काना और काजल कई अहम खुलासे किए हैं। करीब आठ घंटे तक हुई पूछताछ में रवि ने संरक्षण देने वालों जिन लोगों के नाम बताए हैं उनमें 30 से ज्यादा अधिकारी और 40 से ज्यादा नेता और मीडियाकर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ का तस्करा थाने के रोजनामचे में भी डाला है। हालांकि बड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। फिलहाल अधिकारी जांच जारी होने और कानून अपना काम करेगा जैसी बातें कह रहे हैं।
विज्ञापन


रवि काना पर 30 दिसंबर 2023 को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके एक दिन बाद ही गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। रवि की पहुंच इतनी थी कि मददगारों ने उसे पहले ही आगाह कर दिया था। यही वजह रही कि वह इन मुकदमों के दर्ज होने से पहले ही विदेश भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने स्थानीय स्तर पर माफिया के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया। इसी क्रम में पुलिस रवि के गांव दादूपुर पहुंची। वहां पर एक बड़े नेता का छह फीट लंबा फोटो और उसमें रवि की नजदीकी देख पुलिस हैरान रह गई। 

अहम है कि इससे पहले रवि वर्ष 2018 में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद पांच साल तक वह अपराध में लिप्त रहा। इस दौरान उसे नेताओं और अधिकारियों का संरक्षण मिला। बताया जाता है कि यही वजह रही कि उसका काला कारोबार बढ़ता चला गया। यह सभी अब जांच के दायरे में है।


 

थाने में बोला खिड़की के पास मत रखो
गिरफ्तार किए जाने के बाद रवि काना को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। थाना नॉलेज पार्क में पुलिस हिरासत में उसे जिस कमरे में रखा गया उसमें खिड़की भी थी। बताया जाता है कि उसने पुलिस से खिड़की के पास नहीं रखने की गुहार लगाई। उसने हमला होने की आशंका जताई। पूछताछ के दौरान रवि ने पुलिस अधिकारियों के सामने भी यही बात दोहराई।

 

अदालत पहुंची मां और बहन
रवि काना और काजल झा को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया गया तो वहां पर रवि की मां और बहन के अलावा परिवार के लोग पहुंचे। हालांकि रवि परिजनों से मुलाकात नहीं कर सका।

 

100 से ज्यादा सवाल दोनों से पूछे, रो पड़ी काजल
शुक्रवार रात कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाना नॉलेज पार्क में दोनों आरोपियों से 100 से अधिक सवाल पूछे गए। पहले दोनों ने अलग-अलग पूछताछ हुई। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठा कर सवाल पूछे गए। इसके बाद एक बड़े पुलिस अधिकारी के कार्यालय में पूछताछ की गई। इनमें माफिया के काले कारोबार से लेकर सहयोगियों के संबंध में सवाल पूछे गए। इस दौरान काजल झा कई बार रो पड़ी। 

 

कमिश्नरेट पुलिस ने रवि काना की योजना की ध्वस्त
रवि काना म्यांमार और नेपाल के रास्ते भारत आकर अपनी गतिविधियों को जारी रखने की फिराक में था। हालांकि कमिश्नरेट पुलिस ने इसे विफल कर दिया। रवि और काजल से पूछताछ में उसके मंसूबों का पता चला है। पुलिस धीरे धीरे रवि काना गिरोह पर लगातार शिकंजा कसती रही और उसे भारत आने को मजबूर कर दिया।

रवि थाईलैंड में पर्यटक के रूप में समय गुजारने के लिए पहुंचा था। उसे उम्मीद थी कि वीजा अवधि पूरी होने तक मामला शांत हो जाएगा। ऐसा नहीं होने पर उसने बर्मा और नेपाल के रास्ते भारत आने की तैयारी में जुट गया। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हुआ। इधर कमिश्नरेट पुलिस ने रवि काना गैंग पर दोहरी मार की।
 

गिरोह के बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ काली कमाई से खड़ा किया आर्थिक साम्राज्य भी ध्वस्त किया। गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने 16 बदमाशों को नामजद किया था। इसमें रवि काना की पत्नी मधु नागर का नाम भी था। पुलिस ने एक-एक करके सभी को गिरफ्तार करना शुरू किया। गिरफ्तारी से दबाव बना तो रवि की पत्नी मधु नागर को भारत आना पड़ा।
 

रवि का मानना था कि पत्नी के भारत पहुंचने के बाद स्थितियां कुछ आसान होंगी। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की कार्रवाई नरम नहीं पड़ी। पुलिस ने रवि की फैक्टरी, गोदाम, घर, कोठी आदि पर कुर्की की कार्रवाई की। 250 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया। साथ ही सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिससे उसे मजबूरन लौटने का रास्ता चुनना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed