फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ravana Dahan will take place at 35 locations today

Noida News: 35 स्थानों पर आज होगा रावण दहन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2200 पुलिसकर्मी

Mon, 19 Oct 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Ravana Dahan will take place at 35 locations today
- 200 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, 300 महिला पुलिसकर्मियों समेत तीनों जोन में पीएसी भी संभालेगी मोर्चा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दशहरे और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले में 35 स्थानों पर रावण दहन होगा जबकि 200 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में 2200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें करीब 300 महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। इसके अलावा तीनों जोन में पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। अग्निशमन विभाग की 26 गाड़ियों के साथ 250 कर्मियों को मुस्तैद रखा जाएगा।
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए रामलीला समितियों और दुर्गा पूजा आयोजकों संग बैठककर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिले में 200 दुर्गा पूजा पंडाल लगाए गए हैं जबकि 35 स्थानों पर रामलीला का मंचन हुआ है। दशहरे पर इन्हीं स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। भीड़ के आकार और जरूरत के अनुसार आयोजन स्थलों पर पुलिस बल तैनात होगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त फोर्स भी लगाई जाएगी। नोएडा जोन में 99 दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। यहां चार स्थानों पर रामलीला का मंचन हुआ है और 13 जगह रावण दहन होगा। पुलिस अधिकारी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुबह पांच बजे से पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रित करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। रावण दहन और पूजा पंडालों में आग लगने की आशंका को देखते हुए 26 अग्निशमन गाड़ियों और 250 कर्मियों को तैयार रखा जाएगा। आयोजकों को बिजली के तारों और सजावट में सावधानी बरतने तथा अग्निशमन संबंधी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगे। तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी और अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed