{"_id":"5da628e98ebc3e01346cdc29","slug":"rape-with-under-age-student-after-kidniaping-grnoida-news-noi4675527160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा को अगवा कर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा को अगवा कर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा को अगवा कर दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के एक सेक्टर में रहने वाली छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कार सवार चार युवकों ने पीड़िता का अपहरण किया और नशीला पदार्थ पिलाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को उसकी सोसायटी के पास बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस नेे पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा शनिवार को देर शाम बाजार में सामान लेने गई थी। परिजनों का आरोप है कि जू सेक्टर में रहने वाले ट्रांसपोर्टर का बेटा और स्नातक का छात्र दीपक, उसका साथी अमीनाथ और दो अन्य कार में छात्रा को अगवा कर ले गए। आरोपियों ने दो दिनों तक पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में सोमवार को सोसायटी के सामने फेंककर भाग गए। होश में आने पर पीड़िता घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। परिजन ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दादरी कोतवाली के एसएसआई देश पाल सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर रिपोर्ट कर ली गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।