{"_id":"61b0ee8dfba5fa05fe6f8b07","slug":"rape-of-minor-mewat-news-noi620244464","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। शहर के गर्ल्स स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर छात्रा की अश्लील फोटो लेकर उन्हें वायरल करने का भी आरोप है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छात्रा की मां ने बताया शहर के गर्ल्स स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी की गौरव निवासी तावडू ने अश्लील फोटो लेकर वायरल कर रखी है। 6 दिसंबर को जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो बेटी से पूछताछ की गई। जिसने डरते हुए बताया कि गौरव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी हुई थी। आरोप है कि गत 12 नवंबर की सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल के पास गौरव मोटरसाइकिल लिए खड़ा था, जो नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर भिवाड़ी में होटल में ले गया। होटल के अंदर आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो ले लिए। जिनका डर दिखाकर गौरव ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया, वहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और अश्लील फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दी।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक शोभा ने बताया कि आरोपी गौरव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।