फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rape case filed in Tawru region

तावडू में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rape case filed in Tawru region
तावडू। उपमंडल के एक गांव में 2.5 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए नूंह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी ढाई साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। बृहस्पतिवार करीब 10 बजे गांव के एक नाबालिग लड़के ने पीड़ित बच्ची को बहला फुसलाकर खेत में ले गया। काफी देर तक जब बच्ची घर के बाहर नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच किसी ने बताया कि बच्ची को आरोपी युवक साइकिल पर खेतों की ओर लेकर गया है। इसके बाद परिजन मासूम को ढूंढते हुए खेतों की तरफ गए तो आरोपी बच्ची को साइकिल पर अपने साथ वापस लाता मिला। पीड़ित पिता का आरोप है कि बच्ची खून में लथपथ और बदहवास हालत में थी।
विज्ञापन

बच्ची ने रोते हुए आरोपी की गलत हरकत के बारे में परिजनों को बताया। जब परिजनों ने आरोपी युवक से घटना के बारे में पूछा तो आरोपी ने अपने चाचा और पिता को बुला लिया। जिन्होंने आते ही पीड़ित को धमकाया और अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए आरोपी लड़के को ले गए। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी बच्ची की जान भी जा सकती है। उन्होंने आरोपी को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी महिला उप सहायक निरीक्षक प्रियंका ने बताया कि आरोपी लड़के के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए नूंह लाया गया है। जल्द ही आरोपी लड़के और नामजद परिजनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
फोटो केप्शन: तावडू थाना फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed