फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rape case filed in Punhana

परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म

Sun, 15 Mar 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rape case filed in Punhana
पुन्हाना। स्कूल से पेपर देकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा को दो लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुट गई है, पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को वह स्कूल से पेपर देकर घर लौट रही थी। रास्ते में अशोक मास्टर व देवी ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहन बीमार होने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पहले भी इन आरोपियों ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है और जान से मारने की धमकी भी दी गई। जब इस बाबत उनका बेटा व पत्नी इन आरोपियों के घर गए तो वहां महीपाल, सरजीत ने बेटे व पत्नी के साथ मारपीट की व कौशल ने कट्टा दिखाकर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed