{"_id":"5e4965ac8ebc3ee5cd55bf91","slug":"rape-case-filed-against-14-mewat-news-noi49261838","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म और कुकर्म के मामले में 14 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म और कुकर्म के मामले में 14 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज किए गए है। इन मामलों में परिजनों की शिकायत पर कुल 14 लोगों के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में महिला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिछले सोमवार को एक बालक के साथ गांव के ही चार युवकों ने पहले मारपीट की, उसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी युवकों ने उसे धमकी दी कि यदि इस घटना के संबंध में वह किसी को बताएगा तो वे उसे जान से मार देंगे। पीड़ित बच्चे ने डरते हुए घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर शनिवार को झिरका पुलिस थाने में शिकायत दी गई। जांच अधिकारी टेकचंद ने बताया कि गांव के चार युवकों के खिलाफ मारपीट और कुकर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
दूसरी घटना शुक्रवार की है गांव के 10 युवकों ने मिलकर एक लड़की के परिजनों के साथ पहले मारपीट की फिर उसके बाद लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वे आरोपी युवकों के घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी, डंडे से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बीच बचाव किया।
विज्ञापन
इस संबंध में जांच अधिकारी सरिता एएसआई ने कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरिता ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है जल्दी ही दोनों मामलों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।