फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rape by friendship on Facebook, 2.40 lakh rupees grabbed

फेसबुक पर दोस्ती कर दुष्कर्म, 2.40 लाख रुपये हड़पे

Thu, 14 Oct 2021 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Rape by friendship on Facebook, 2.40 lakh rupees grabbed
ग्रेटर नोएडा। फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। हरियाणा निवासी ब्यूटिशियन ने आरोपी और उसकी महिला मित्र पर मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन घटनास्थल ग्रेनो का होने के कारण एफआईआर यहां स्थानांतरित कर दी गई। अब सूरजपुर कोतवाली पुलिस दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट आदि में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में हरियाणा के हिसार जिले की दलित पीड़िता का कहना है कि दिसंबर 2020 में फेसबुक के जरिये उसकी पहचान भिवानी निवासी विनय यादव से हुई थी। पीड़िता उस दौरान ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर विनय उसे ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लैट में ले आया। आरोपी ने उसे कई माह तक रखा और व्यापार करने का झांसा देकर पीड़िता से 2.40 लाख रुपये हड़प लिए। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि अप्रैल 2021 में विनय हिसार स्थित पीड़िता के घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर गर्भपात करवा दिया। बाद में विनय ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर 7 जून 2021 को पीड़िता विनय से मिलने ग्रेनो नोएडा स्थित फ्लैट पर पहुंची। यहां विनय के साथ एक अन्य लड़की थी। आरोप है कि विनय और वहां मौजूद महिला ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादा-दादी से मारपीट में आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने दादा-दादरी के साथ मारपीट कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मायचा गांव निवासी हेमंत ने बृहस्पतिवार को दादी भगवती से शराब के लिए दो सौ रुपये मांगे थे। मना करने पर उसने मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आए दादा को भी गिरा दिया। इससे दोनों बुजुर्गों को चोट आई है। पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है।

छत से मकान में घुसकर सामान चोरी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेवातियान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस के अनुसार नगर के युनूस खान के घर मंगलवार रात चोरों ने चोरी की। चोर घरेलू सामान व छत पर रखा कूलर चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed