{"_id":"68d981f4dbc6deb2d90e1cd4","slug":"ranikhet-to-host-two-major-sporting-events-in-november-na-news-c-232-1-ha11012-134386-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रानीखेत में नवंबर में होंगे दो बड़े खेल आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रानीखेत में नवंबर में होंगे दो बड़े खेल आयोजन
Mon, 29 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। माउंटेनियरिंग एंड आउटडोर क्लब रानीखेत नवंबर में दो प्रमुख खेल आयोजनों की मेजबानी करने जा रहा है। क्लब अध्यक्ष सुमित गोयल ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 8 नवंबर को नंदा देवी चैलेंज एमटीबी और 9 नवंबर को रानीखेत ओपन हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
गोयल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य संदेश स्वस्थ जीवन, सभी आयु वर्ग के नागरिकों को साहसिक खेलों का मंच प्रदान करना और जीवनशैली में व्यायाम के महत्व को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि एमटीबी रेस में देशभर से लगभग 200 प्रतिभागी और हाफ मैराथन में करीब 700 धावक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रोफेशनल और नॉन-प्रोफेशनल एथलीट्स के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। सभी वर्गों के लिए अलग-अलग श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं। आयोजनों के मुख्य प्रायोजक उत्तराखंड टूरिज़्म बोर्ड हैं। क्लब सचिव देवांशु साह गंगोला ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण 30 सितंबर से शुरू होगा और 25 अक्टूबर अंतिम तिथि होगी। प्रेस वार्ता में क्लब के कोषाध्यक्ष अरविंद साह, उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, संरक्षक अनिल गोयल, सी.एस. जैन, जीवन कुवार्बी, गौरव पांडेय, अशोक मेहरोत्रा, गोविंद सिंह बिष्ट, डॉ. उत्तरा साह, राजीव दरंगिया, परितोष गोयल, दीप पांडेय, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।