फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramp construction work for Film City stalled for six months

Noida News: फिल्म सिटी के लिए रैंप निर्माण का कार्य छह माह से रुका

Thu, 14 May 2026 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ramp construction work for Film City stalled for six months
-सेक्टर-21 फिल्म सिटी स्टूडियो की नींव रखे जाने की योजना भी ठंडे बस्ते में, यमुना एक्सप्रेस-वे से सेक्टर और कस्बे के लिए नहीं मिली सुविधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-21 स्थित फिल्म सिटी के नजदीक रैंप बनाने का कार्य चार माह से अधिक समय से ठप है। पूर्व में फिल्म सिटी में स्टूडियो निर्माण के लिए नींव रखे जाने की योजना भी ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। हालांकि प्राधिकरण की ओर से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

नोएडा हवाई अड्डे के साथ फिल्म सिटी प्रदेश का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। करीब 86 एकड़ भूमि में फिल्म सिटी के पहले चरण का निर्माण 900 करोड़ की लागत से किया जाना है। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी की सीधी कनेक्टिविटी के लिए भाईपुर ब्रह्ननान गांव के पास रैंप बनाने के लिए निर्माण कार्य सितंबर 2025 में शुरू हुआ था। शुरुआत में रैंप के लिए यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर मिट्टी डालने का कार्य किया जा रही था। पिछले छह माह से निर्माण कार्य ठप है। इसके चलते यमुना एक्सप्रेस-वे से सेक्टर-18, सेक्टर-20, रबूपुरा, भाईपुर ब्रह्मनान, मेहंदीपुर जैसे क्षेत्रों के वाहनों को सहूलियत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


फिल्म सिटी तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा जैसे शहरों से कनेक्टिविटी के लिए रबूपुरा के भाईपुर ब्रह्ननान गांव के अंडरपास के निकट दोनों ओर रैंप बनाए जाने की योजना है। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से जेवर टोल की ओर जाते समय समय सेक्टर-18, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर-21ए, भाईपुर ब्रह्ननान अंडरपास के करीब एक किमी पहले रैंप से वाहन सर्विस रोड पर उतरेंगे। वहीं, नोएडा जाने के लिए दूसरी ओर अंडरपास के निकट वाहनों के चढ़ने के लिए रैंप बनाया जा रहा था। नवंबर माह में रैंप बनाने का कार्य बंद हो गया। इसके बाद से अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन-तीन लेन के बनने हैं रैंप
परियोजना में दोनों ओर रैंप के लिए कुल लंबाई 500-500 मीटर रखी गई है। साथ ही दोनों ओर की चौड़ाई 11-11 मीटर होगी। दोनों ओर रैंप में तीन-तीन लेन होंगे।

रैंप बनाने में 3.25 करोड़ की आएगी लागत
यमुना एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी को कनेक्ट करने के लिए 3.25 करोड़ की लागत आएगी। निर्माण कार्य वर्ष 2026 में पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed