फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ramp built towards Bhangel Elevated

Noida News: भंगेल एलिवेटेड सेक्टर-82 की तरफ बना रैंप, छज्जे भी तोड़े

Tue, 15 Jul 2025 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Ramp built towards Bhangel Elevated
-परियोजना में अभी भी कई काम अधूरे, बारिश से पड़ रही कियान्वयन में बाधा
विज्ञापन

-बीच में दो मकान आने सेर 90 मीटर एलिवेटेड की चौड़ाई आधा मीटर हुई कम
-प्राधिकरण अफसर बोले, आईआईटी के परीक्षण के बाद किया गया है बदलाव

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड में एनएसईजेड सेक्टर-82 की तरफ वाहनों के उतरने के लिए रैंप बनाने का काम तकरीबन पूरा हो गया है। अगाहपुर की तरफ रैंप पहले ही बन गया था। इसके साथ ही भंगेल में एलिवेटेड के एलाइनमेंट में आ रही दो इमारतों के छज्जे भी सोमवार को तोड़ दिए गए हैं। बावजूद इसके एलिवेटेड रोड की इस परियोजना में कई काम बाकी हैं। इनमें बीच में कुछ दूरी पर सड़क के ऊपर दूसरी सतह बिछाने व अन्य काम शामिल हैं। नीचे की सड़क भी नहीं बनी है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि ऊपर का काम पूरा करने के लिए 15 दिन का और समय लगेगा। बारिश होने पर समय और बढ़ जाएगा।




एलिवेटेड के लिए छज्जे सेक्टर-82 से भंगेल की तरफ आने वाली सड़क के लिए तोड़े गए हैं। यहां पर दो इमारतें बीच में आ रही थीं। इनको बचाने के लिए 90 मीटर की दूरी में एलिवेटेड रोड की चौड़ाई आधा मीटर घटाई गई है। यह बदलाव प्राधिकरण ने आईआईटी से मंजूरी लेकर किया है। एलिवेटेड रोड के बीच में आई दोनों इमारतें 2009 के पहले बनी थीं। इन इमारतों का 2.5 मीटर का हिस्सा एलिवेटेड रोड के बीच में आ रहा था। फिर प्राधिकरण ने एजेंसी से सर्वे करवाकर निर्णय लिया था कि पियर संख्या-124 ,123 से 122 के बीच अगर .5 मीटर चौड़ाई कम कर दी जाए तो दोनों बिल्डिंग का मुख्य कॉलम ध्वस्त नहीं होगा। बालकनी और छज्जे तोड़कर काम चल जाएगा। एलिवेटेड रोड का निर्माण जून-2020 को शुरू हुआ था। मौजूदा समय में परियोजना की निर्माण लागत 608 करोड़ 61 लाख रुपये है। काम पूरा होने की पहली तारीख दिसंबर-2022 प्रस्तावित थी। लेकिन अलग-अलग कारणों से कई तारीखें इस परियोजना में काम पूरा होने की बढ़ चुकी हैं। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि परियोजना की समीक्षा कर काम जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed