{"_id":"68c832ad9a37b1459d09980e","slug":"ramlila-preparations-are-on-to-build-a-grand-stage-and-increase-the-audience-capacity-in-some-places-noida-news-c-1-gnd1002-3408329-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला : कहीं भव्य मंच बनाने तो कहीं दर्शक क्षमता बढ़ाने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला : कहीं भव्य मंच बनाने तो कहीं दर्शक क्षमता बढ़ाने की तैयारी तेज
विज्ञापन
जिले की रामलीला समितियां धर्म-अधर्म युद्ध का मंचन करने के लिए तैयारियों में जुटीं
सेक्टर-62 में 150 फीट लंबा होगा मंच, पांच हजार लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। जिले की रामलीला समितियों ने दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए मंचन की तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी समितियां दर्शकों को कुछ नया अनुभव महसूस कराने की कोशिश में जुटी हुई हैं। कहीं पर मंच को भव्य बनाने की कोशिश जारी है तो कहीं पर दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने की क्षमता में विस्तार किया जा रहा है। ज्यादातर समितियां पारंपरिक कलाकारों को ही मौका दे रही हैं लेकिन कुछ ने बाल कलाकारों पर भी भरोसा जताया है।
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति की ओर से सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में मंचन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मैदान में मंच निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। इस बार का मंच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार डेढ़ सौ फीट लंबा, छह फीट ऊंचा और 48 फीट चौड़ा भव्य मंच बनाया जा रहा है। कुल तीन मंच तैयार किए जाएंगे। दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी विस्तारित की गई है, जहां लगभग पांच हजार लोग एक साथ बैठकर रामलीला का आनंद ले सकेंगे।
इस वर्ष रामलीला का मंचन मुरादाबाद की शिवाकला लोक कल्याण समिति की मंडली करेगी। सुरक्षा के लिए निजी गार्ड, नोएडा पुलिस और समिति के लगभग 50 वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। वहीं, दर्शकों की सुविधा हेतु फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने कहा कि इस बार की रामलीला और भी अधिक भव्य और यादगार होगी। कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग और सह कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि अंतिम दिन डांडिया उत्सव के साथ 12 दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
22 सितंबर को से मंचन होगा शुरू, 26 को निकलेगी श्रीराम बरात
22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मंचन होगा। 26 सितंबर को शहरभर में श्रीराम बरात शोभायात्रा निकलेगी। 2 अक्तूबर दशहरा उत्सव, रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। 3 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक और डांडिया उत्सव के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
रबूपुरा में एक साथ 2000 दर्शक देख सकेंगे मंचन
रबूपुरा (संवाद)।
पब्लिक इंटर कॉलेज के पास रामोत्सव मैदान में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से मंच निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें डेढ़ सौ फीट लंबा, 6 फीट ऊंचा और 48 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। कमेटी के महासचिव रोहित सिंगला और कोषाध्यक्ष सुधीर गोयल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। मुरादाबाद के श्रीराम कथा मंचन समिति के कलाकार ऋषि देव शर्मा के निर्देशन में रामलीला की भव्य प्रस्तुति देंगे। कमेटी के अध्यक्ष विजय लाल ने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कमेटी विशेष ध्यान रख रही है। इस बार लगभग 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के लिए रामलीला ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस दौरान पुलिस के अलावा निजी सुरक्षा गार्ड, और कमेटी के वालंटियर भी व्यवस्था सुचारू करने के लिए तैनात रहेंगे।