फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ramban news, internation thief news

Noida News: अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना बटोत में गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
ramban news, internation thief news
रामबन। रामबन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। वह कई जिलों में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने के लिए कुख्यात था। आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम कसाना पुत्र बीर मोहम्मद कसाना और निवासी सतूरा हीरानगर कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कसाना एक सुसंगठित गिरोह का सरगना है जो मंदिरों, गोंपाओं और अन्य धार्मिक संस्थानों में कई चोरियों के लिए जिम्मेदार है। यह गिरफ्तारी बटोत पुलिस स्टेशन की एक विशेष टीम ने की। पूछताछ के दौरान कसाना ने विभिन्न पुलिस क्षेत्रों में दर्ज कई चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की। वह कई मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन बटोत, पुलिस स्टेशन रामनगर, पुलिस स्टेशन जांस्कर और पुलिस स्टेशन रहम्बल उधमपुर में मामले दर्ज हैं। औपचारिक गिरफ्तारी प्रक्रियाओं के बाद कसाना के खिलाफ दर्ज सबसे हालिया मामले की आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन रहम्बल उधमपुर की टीम को सौंप दी है। डीआईजी डीकेआर रेंज श्रीधर पटेल और एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी धार्मिक संस्थानों को निशाना बनाने वाले आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed