फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ram temple construction: youths take out flag march

राम मंदिर निर्माण : युवाओं ने निकाली ध्वज यात्रा

Tue, 02 Feb 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ram temple construction: youths take out flag march
श्रीराम समर्पण निधि के तहत सहयोग देते बच्चे। - फोटो : Mewat
नूंह। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा जोश व उत्साह है। सोमवार रात निधि समर्पण अभियान के तहत रामभक्तों ने क्षेत्र में ध्वज यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों से निधि समर्पण में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

शहर के भैरो मंदिर से प्रारंभ हुई ध्वज यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। वहां लोगों ने ध्वज यात्रा का स्वागत किया गया। अभियान प्रमुख रतन गोयल और अध्यक्ष महेंद्र कौशिक ने कहा कि अभियान को लेकर शहर में 16 टोलियों का गठन किया गया है। यह टोलियां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के लिए चंदा एकत्रित करेंगी। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान के जिला मीडिया प्रभारी धर्मपाल आर्य ने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर सभी से अच्छा सहयोग मिल रहा है। ध्वज यात्रा का उद्देश्य अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। नन्हे बच्चे भी अपनी जमा पूंजी गुल्लक से दान देकर इस पुण्य कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील जैन, चेयरमैन अशोक गुर्जर, विकास गुप्ता, सुदर्शन शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed