फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ram got exile, sadness prevailed in Ayodhya

Noida News: राम को मिला वनवास, अयोध्या में छाई उदासी

Sat, 11 Oct 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ram got exile, sadness prevailed in Ayodhya
छनौरा बाजार की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
सुरियावां। आदर्श रामलीला समिति हरीपुर अभियां की रामलीला में बृहस्पतिवार को राम वनगमन का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। जय श्रीराम के जयकारे से पंडाल गुंजायमान होता रहा। अयोध्या के महाराज दशरथ चौथापन आने के बाद राज्य का कार्यभार किसे सौंपा जाए, इसके लिए मंत्री सुमंत के साथ गुरु वशिष्ठ के पास गए। गुरु वशिष्ठ ने उन्हें राम को अयोध्या का राजा बनाने का सुझाव दिया। गुरु के आदेश पर महाराज दशरथ ने सुमंत तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया। इधर यह खबर दासी मंथरा को पता चली तो उसने महारानी कैकई के पास पहुंचकर सारा राज खोल दिया। मंथरा ने महारानी कैकेई को महाराज दशरथ के प्रति उद्वेलित करने का प्रयास किया। मंथरा ने कहा कि भरत के होते राम कैसे युवराज बन सकता है।
विज्ञापन

महारानी कैकई तो पहले उसकी बातों में नहीं आईं लेकिन बाद में उनकी मति मारी गई और वह राम को बनवास और भरत की राजगद्दी के लिए तैयार हो गई। मंथरा ने कहा कि देवासुर संग्राम में जो आपने महाराज के वचन को थाती स्वरूप रखा है, अब वक्त है उसे मांग लीजिए। इधर जब यह मंगल सूचना लेकर महाराज दशरथ राजमहल पहुंचे तो वह कोपभवन में बैठी मिलीं। कैकई की बात जानकर महाराज दशरथ व्याकुल हो उठे। महारानी कैकई को महाराज ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह तैयार न हुईं। श्री राम वलकल धारण कर वनवास के लिए चल देते हैं। अयोध्या के वासी उन्हें बहुत मनाते हैं लेकिन वह नहीं मानते। उधर निषाद राज केवट उन्हें गंगा पार कराता है। महाराज श्रीराम, दशरथ, कैकई कैकई, मंथरा, उर्मिला, केवट संवाद दर्शकों का मन मोह लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed