फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rakshabandhan: People stuck in traffic jam, buses made them wait for hours

रक्षा बंधन : जाम की डोर में बंधे रहे लोग, बसों ने कराया घंटों इंतजार

Fri, 08 Aug 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: People stuck in traffic jam, buses made them wait for hours
त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ से जगह-जगह लगा जाम, बसों में खड़े होकर लोगों ने की यात्रा
विज्ञापन

नोेएडा/ग्रेटर नोएडा। रक्षा बंधन से एक दिन पहले शुक्रवार शाम शहर की सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में जगह-जगह लगे जाम में लोग फंसे नजर आए। वहीं, ऑफिस की छुट्टी होने के बाद लोग बस अड्डा पहुंचे। आलम यह था कि पांच मिनट में ही बसों की सीटें फुल हो जा रही थीं। ऐसे में मुसाफिरों को घंटों इंतजार करना पड़ा। निजी बसों ने इसका फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला...
नोेएडा से 35 हजार लोगों ने किया सफर
नोएडा रोडवेज डिपो से शुक्रवार को करीब 35 हजार यात्रियों ने सफर किया। सुबह उतनी भीड़ नहीं थी लेकिन शाम होते-होते मजमा लग गया। बसों में चढ़ने की होड़ मच गई। बसों के इंतजार में लोग घंटों खड़े रहे। अधिकारियों के अनुसार, 188 बसें लगाई गई थी। बसों ने कई अतिरिक्त फेरे भी लगाए। इसके बावजूद लोगों अलीगढ़, मथुरा, आगरा समेत अन्य कई रूटों की बसों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के अनुसार रक्षा बंधन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे मुसाफिर
परी चौक पर बसों के इंतजार में मुसाफिर घंटों खड़े रहे। कुछ बसों में यात्रियों को खड़े होकर जाना पड़ा। बस स्टैंड पर देर रात तक यात्री जमे रहे। यहां दोपहर के वक्त यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी। रोडवेज बस के रुकने के साथ ही मारामारी मच जा रही थी। इसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत हुई। नोएडा से परी चौक होकर यमुना एक्सप्रेसवे से जाने वाली कई बसें जीरो प्वॉइंट से ही निकल गईं। लोगों को परी चौक पर परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों के मिलने में देर पर लोगों ने निजी बसों का विकल्प चुना। इसका फायदा उठाते हुए निजी बस चालकों ने अधिक किराया वसूला। अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी समेत कई स्थानों के यात्रियों से 100 से 200 रुपये अधिक किराया वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर लगा रहा जाम
परी चौक पर निजी वाहन बढ़ने से सारा दिन जाम लगा रहा। जाम में वाहन रेंगते रहे। हालांकि यातायात पुलिस तैनात की गई थी। जाम से लोगों को निजात नहीं मिली।
दादरी बस स्टैंड नहीं पहुंची बसें
दादरी। लोगों का आरोप है कि दादरी बस स्टैंड पर बसें नहीं पहुंचीं। अधिकतर बसें बाइपास से ही निकल गईं। वे बस के इंतजार में खड़े रहे। अगर कोई बस पहुंची भी तो वह पहले से ही फुल थी। यात्री नीलम का कहना है कि वह रोडवेज बस के इंतजार में एक घंटे तक खड़ी रहीं लेकिन बस नहीं मिली। परमानंद का कहना है कि बुलंदशहर जाने के लिए उन्होंने करीब 2 घंटे तक बस का इंतजार किया। पूजा ने कहा कि वह मैनपुरी की बस पकड़ने के लिए डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं। बस आई भी तो उसमें जगह नहीं थी।
वर्जन
-दादरी बाइपास से बसों को रोकने के लिए दादरी बस अड्डा पर चैकिंग स्टाफ बैठाया गया है। बाइपास से बसें निकालने वाले चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार, एआरएम, सिकंद्राबाद डिपो

---------------------------
सैनिकों के लिए बनाई राखी
दादरी (संवाद)। सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के लिए राखियां और ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा ने कहा कि देश की सेवा में तैनात जवानों के लिए छात्राओं का राखियां बनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed