फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rakesh Tikait was detained by the police on the Yamuna Expressway while coming to Greater Noida

UP: इंतजार करते रहे किसान पर नहीं पहुंचे राकेश टिकैत, ग्रेनो आते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर हिरासत में लिया

Wed, 04 Dec 2024 09:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 04 Dec 2024 09:46 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत बुलाई गई थी। उनको दोपहर 12 बजे तक महापंचायत में पहुंचना था। अलीगढ़ के टप्पल से होकर वो ग्रेनो आ रहे थे, लेकिन टप्पल थाना पुलिस ने उनके वाहनों को रोक लिया।

विज्ञापन
Rakesh Tikait was detained by the police on the Yamuna Expressway while coming to Greater Noida
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना पुलिस ने महापंचायत में आने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को हिरासत में लिया, लेकिन इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को देखकर राकेश टिकैत ने कार से निकलकर दौड़ लगा दी और यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। वहां से एक कैंटर में सवार होकर ग्रेनो आने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस उनके पीछे दौड़ रही थी और एक्सप्रेसवे पर कैंटर को रुकवा लिया। वहीं ग्रेनो में किसान धरना स्थल पर इंतजार करते रहें।

विज्ञापन

राकेश टिकैत ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत बुलाई गई थी। उनको दोपहर 12 बजे तक महापंचायत में पहुंचना था। अलीगढ़ के टप्पल से होकर वो ग्रेनो आ रहे थे, लेकिन टप्पल थाना पुलिस ने उनके वाहनों को रोक लिया। पुलिस के रास्ता रोकने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कार से उतरकर भाग निकलें। पुलिस उनके पीछे-पीछे दौड़ रही थी। टिकैत भाग कर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और वहां एक कैंटर को रोक लिया। कैंटर में बैठकर वो ग्रेनो आने वाले थे, लेकिन पुलिस ने कैंटर को रोककर टिकैत को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में लेने के बाद पुलिस टिकैत को थाना लेकर पहुंची। वहां दिन भर हिरासत में रखा। सूचना मिलने पर ग्रेनो के साथ-साथ अन्य जगह के किसान भी थाने के बाहर पहुंच गए। टिकैत को हिरासत में लेने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। वहीं टिकैत को हिरासत में लेने और छोड़ने की पल-पल जानकारी महापंचायत में किसानों को भी दी गई।

विज्ञापन

सहमति को लेकर समिति के सदस्यों के बीच माथापच्ची
संयुक्त किसान मोर्चा की एक समिति बनाई गई। जिसमें सभी संगठन के पदाधिकारी को शामिल किया गया। महापंचायत में उनको फैसला लेने था, लेकिन दोपहर बाद उनके बीच सहमति नहीं बनी। एक पक्ष प्रशासन के साथ वार्ता करना चाह रहा था। जबकि दूसरा पक्षा सड़क जाम करने या दिल्ली कूच करने पर अड़ गया। हालांकि बाद में अन्य किसानों ने मिलकर मामला शांत कराया।

गांव-गांव किसानों को पुलिस ने रोका
महापंचायत में गांव-गांव से किसान पहुंचे, लेकिन जारचा, बिसरख समेत कई कोतवाली पुलिस ने काफी किसानों को बीच में ही रोक लिया और थाने ले गए। जानकारी लगने पर धरना स्थल से किसानों ने पुलिस ने हिरासत में लिए किसानों को छोड़ने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed