{"_id":"6068bf1e8ebc3ed8b949e31d","slug":"rakesh-tikait-does-not-get-z-category-protection-farmers-will-travel-to-delhi-noida-news-noi5750959162","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत को जेड श्रेणी की सुरक्षा नहीं मिली तो दिल्ली कूच करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत को जेड श्रेणी की सुरक्षा नहीं मिली तो दिल्ली कूच करेंगे किसान
विज्ञापन
नोएडा। किसान नेता राकेश टिकैत पर अलवर में जानलेवा हमले में 16 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। हालांकि, भाकियू नेता इससे खुश नहीं है। भाकियू प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना का कहना है कि दो मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर को घेरा गया था। आरोपियों को गिरफ्तार की मांग पूरी हो गई है, लेकिन किसान नेता को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग पूरी नहीं हुई है। रविवार को इस मामले पर दिल्ली-नोएडा पुलिस से बात की जाएगी। यदि सुरक्षा नहीं दी गई तो किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
राजस्थान में एक पंचायत को संबोधित कर लौट रहे किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके विरोध में भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सीमाओं को शुक्रवार रात घेर लिया था। इस दौरान पुलिस-प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी व किसान नेता के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा मांग की थी। नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी करीब डेढ़ घंटे तक किसानों ने प्रदर्शन किया था।
हमले के मामले में अलवर पुलिस ने शनिवार देर शाम तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर गंभीर कार्रवाई की है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जानकारी किसान नेताओं को दे दी गई है। वहीं, प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले से साफ है कि किसान नेता की जान को खतरा है। ऐसे में उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जानी चाहिए।