फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raising of wheat till 8 o'clock in the district

जिले में रात 8 बजे तक गेहूं का उठान

Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Raising of wheat till 8 o'clock in the district
मुख्यमंत्री के साथ जुड़े जिलाधिकारी - फोटो : Mewat
नूंह। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गेहूं की उठान, रोड सेफ्टी और परिवार पहचान पत्र के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि गेहूं की उठान का समय शाम 5:00 से बढ़ाकर 8:00 बजे तक किया जाए, जिससे गेहूं की लोडिंग ज्यादा से ज्यादा हो सके। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की उठान का समय 8:00 बजे तक किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि केएमपी एक्सप्रेसवे के पास ट्रॉमा सेंटर नहीं है और दिल्ली-अलवर रोड पर सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिलेवासियों की मांग है कि इस रोड को और चौड़ा किया जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सके। उन्होंने कहा कि जिले में एक ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाया जाए। इसके लिए जमीन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

एंबुलेंस सर्विस का दायरा बढ़ाया जाए
मुख्यमंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों की साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले की सड़कें किस-किस विभाग द्वारा बनवाई गई हैं और कितनी सड़कों की हालत खराब हैं, इन सबका ब्योरा जल्द तैयार करें। वहीं, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एंबुलेंस सर्विस का दायरा बढ़ाया जाए। लोगों को हेलमेट पहनने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें और जो लोग गलत दिशा में ड्राइविंग करते हैं, उन पर सख्ती बरतें। उन्होंने परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य में भी गति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

5 और 6 अप्रैल को खुला रहेगा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल
उपायुक्त ने कहा कि सभी मंडियों के नोडल अधिकारी होली के बाद मंडियों का दौरा कर आढ़तियों के साथ भी बैठक करें। उन्होंने बताया कि 5 और 6 अप्रैल को मेरी फसल-मेरा ब्योरा का पोर्टल खुला रहेगा। जिन किसानों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, वे किसान इस पोर्टल पर 5 और 6 को रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पोर्टल के बारे में सभी किसान संगठनों और आढ़तियों को भी बताएं। अस्थायी तौर पर अतिरिक्त खरीद केंद्र भी बनवाने का विकल्प रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल तक बन जाएंगे पीपीपी : अतिरिक्त उपायुक्त
अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का कार्य काफी अच्छा चल रहा है। जिले में 15 अप्रैल तक सभी लोगों के परिवार पहचान पत्र बन जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 64 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस मौके पर डिप्टी सीईओ गजेंद्र सिंह, नगराधीश जयप्रकाश, डीएफएससी सीमा शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ. आशीष के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed