{"_id":"68e807382e22268402047f6a","slug":"rainfall-in-the-ramganga-dam-area-broke-the-record-of-the-last-five-years-na-news-c-27-1-smrt1025-162372-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रामगंगा बांध क्षेत्र में वर्षा ने तोड़ा पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रामगंगा बांध क्षेत्र में वर्षा ने तोड़ा पिछले पांच साल का रिकाॅर्ड
Fri, 10 Oct 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। रामगंगा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में 2025 में हुई वर्षा ने पिछले पांच वर्ष का रिकाॅर्ड तोड़ दिया हैं। यूपी के मैदानी इलाके को सिंचाई के लिए भरपूर जल व राष्ट्रीय ग्रिड को बिजली का उत्पादन मिलने की आशा से विभाग उत्साहित है।
रामगंगा बांध परियोजना का निर्माण देश की आजादी के बाद हुआ था। 1674 में पहली बार कालागढ़ के बांध के विद्युत गृह से बिजली का उत्पादन शुरू हुआ। 198 मेगावॉट बिजली उत्पादन की क्षमता की तीन टरबाइन लगी हैं। वर्तमान में टरबाइनों से बिजली बनाई जाती है।
बांध का दूसरा उद्देश्य बिजनौर, मुरादाबाद, कानपुर तक के क्षेत्र को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना है। बांध का जलाशय कार्बेट टाइगर रिजर्व की वनसंपदा, भूमि, वन्यजीवों, जलीय जीवों के अलावा पक्षियों की लाइफ लाइन है। बांध के अधिशासी अभियंता मेघ सिंह के अनुसार 16 जून से नौ अक्तूबर तक 2020 में 805.3 , 2021 में 1076.7, 2022 में 1086.9, 2023 में 1019.1 व 2024 में 952.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। 2025 में सबसे अधिक वर्षा 1292.6 मिमी हुई हैं। छुटपुट वर्षा अभी जारी है।
विज्ञापन
इस बार सिंचाई , बिजली उत्पादन के लिए जल की कमी नहीं होने की आशा है। बांध के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झा का कहना है कि नौ अक्तूबर बृहस्पतिवार को दोपहर का जलस्तर 363.220 मीटर है।