{"_id":"6a958fae146dfb8cf5046e0d","slug":"rain-to-drench-the-region-this-week-temperatures-to-drop-noida-news-c-1-noi1095-4670607-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इस सप्ताह भिगोएगी बारिश, कम होगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इस सप्ताह भिगोएगी बारिश, कम होगा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-2 से 6 सितंबर तक बारिश के आसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगस्त खत्म होने के बाद सितंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। सोमवार को सुबह से तेज धूप निकलने के बावजूद गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा। तड़के सुबह हल्की ठंडक भी महसूस की गई। अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार बनने से तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 78 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 सितंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं। 2 से 6 सितंबर तक जिले में बारिश का मौसम बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज होने लगती है। सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने की संभावना रहती है। अक्तूबर आते-आते बारिश का सिलसिला कम हो जाता है और मौसम में सर्दी का असर बढ़ने लगता है। वहीं, जिले में हवा की गुणवत्ता फिलहाल मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 145 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 138 दर्ज किया गया। आगामी दिनों में बारिश होने से वायु गुणवत्ता में भी कुछ सुधार की उम्मीद है।