फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain increased trouble power failure in many sectors

Noida: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, कई सेक्टरों में बिजली गुल, उपभोक्ताओं को चार घंटे तक कटौती का करना पड़ा सामना

Sun, 30 Apr 2023 10:04 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

कई सेक्टरों में बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ गई। लोकल फॉल्ट होने से बिजली विभाग के कर्मचारी खामियों को दूर करने में जुटे रहे। उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rain increased trouble power failure in many sectors
फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नोएडा में रविवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से जहां शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, कई सेक्टरों में बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ गई। लोकल फॉल्ट होने से बिजली विभाग के कर्मचारी खामियों को दूर करने में जुटे रहे। उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


विद्युत निगम की ओर से शहर को नो-पावर कट जोन घोषित किया गया है। दावा है कि गर्मी और बारिश में भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन रविवार को बारिश के चलते फाल्ट के कारण हुई बिजली कटौती से विद्युत निगम के दावे फेल हो गए। सेक्टर-63 में लोकल फॉल्ट की वजह से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि औद्योगिक सेक्टर में अधिकांश इकाईयां बंद होने की वजह से उद्यमियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। 

विज्ञापन

 

औद्योगिक सेक्टरों से लगे गांवों में लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा। मामूरा गांव निवासी रोहित नागर ने बताया कि अवकाश के दिन दिनभर में चार से पांच बार बिजली गुल हुई। शाम के समय बार-बार बिजली गुल होने से विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। वहीं सेक्टर-71 निवासी बीके सिंह ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या हर समय बनी रहती है। शाम के समय बारिश में तीन घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। सेक्टर-125 रायपुर के धर्मवीर सिंह ने भी गांव में दो से तीन घंटे बिजली कटौती की समस्या बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश की वजह से सप्लाई व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आईं थीं, लोकल फॉल्ट की समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान कराया गया। उपभोक्ताओं को हर संभव निर्बाध आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। -संजीव कुमार वैश्य, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed