फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rain exposed the claims, water logging in many places

बारिश ने खोली दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव

Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain exposed the claims, water logging in many places
शहर के सदीक नगर में बरसात से हुआ जलभराव। - फोटो : Mewat
नूंह। क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर में बारिश से जगह-जगह जलभराव की समस्या ने प्रशासन के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। नूंह शहर के सभी मुख्यमार्ग जलमग्न हो गए। शहर में चारों ओर पानी ही पानी भरने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई तो दुकानों में पानी भर गया। नालों की सफाई बेहतर तरीके से नहीं होने के कारण शहर का सर्विस रोड सबसे अधिक प्रभावित रहा। आंधी के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली भी पूरे दिन बाधित रही।
विज्ञापन

शहरवासी प्रवीन शर्मा, एडवोकेट ताहिर हुसैन रूपाडिया, हारूण एडवोकेट और नसीम सिरौली ने कहा कि यहां पर दिनोंदिन हालत बदतर होते जा रहे हैं तथा अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। प्रत्येक वर्ष प्रशासनिक अधिकारी मानसून से पहले सफाई के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकते हैं, लेकिन पहली बारिश में ही इन दावों की हवा निकल जाती है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है। फिलहाल की बात करें तो शहर की सूरत को देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि यह जिला मुख्यालय है। यहां पर सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। शहर के नाले और नालियां गंदगी से लबालब हैं। हल्की सी बारिश से ही सड़कों पर पानी भर जाता है। लेकिन, कोई प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। अगर हम बात करें लोगों की सहूलियत के लिए बनाई गई सर्विस रोड की तो बारह महीनों में से कभी-कभार ही इस पर से आवाजाही होती है। यहां हर समय पानी जमा रहता है। बाकी कसर सर्विस रोड पर बनी मैकेनिकों की वर्कशाप पूरी कर देती है, जिससे यहां लगभग आवाजाही ठप रहती है। शहर के बस स्टैंड, होडल चौक, गुरुग्राम-अलवर हाइवे की पटरी, सब्जी मंडी, सर्विस रोड, थाना रोड सहित कई अन्य जगहों की बारिश के बाद सूरत ही बदल जाती है। यहां जमे पानी से कीचड़ हो जाता है, जिसमें लोगों को करीब एक सप्ताह से अधिक दिन तक परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके बावजूद भी वातानुकूलित कमरों में बैठने वाले अधिकारियों का आमजन की समस्या से कोई सरोकार नहीं है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

बिजली के कटों ने बढ़ाई परेशानी
सोमवार को अचानक हुई बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। इस दौरान सुबह से शाम तक लोगों को बिजली का इंतजार करना पड़ा। गांवों में बिजली कटों से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 15 एमएम हुई बारिश
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. अजीत सिंह बताया कि किसानों के लिए यह बारिश बहुत ही लाभदायक है। अभी जिले में किसानों ने कपास के अलावा चारे वाली फसलें हैं। जिले में करीब 15 एमएम बारिश से किसानों को राहत मिलेगी।
कई वार्डों में घरों के भीतर घुसा पानी
तावडू। शहरवासियों ने बताया कि सुबह बारिश के कारण शहर के कई वार्डों में घरों के भीतर तक पानी घुस गया, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतें हुई। पटेल नगर, बावला रोड पर बगीची के सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया। नूंह रोड पर कई जगहों पर बने गड्ढों में वाहन चालक फंसे दिखे। इसके अलावा शहर की नई अनाज मंडी औए सब्जी मंडी में पानी भरने से सब्जी बेचने और खरीदने पहुंचे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, पावर हाउस और अनाज मंडी के साथ बनी सड़क, शहर थाना भवन, तहसील कार्यालय के सामने झुग्गी-झोपड़ियों व पटौदी रोड पर भी भारी जलभराव हो गया। बावला रोड के दुकानदारों का कहना है कि शहर में पहले से ही सीवरेज लाइन के मैनहोल खुले थे। इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत कराया गया था, लेकिन मैनहोल को बंद नहीं किया गया। वहीं, मैनहोल खुले होने के बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उप मंडल अधिकारी आबिद का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द समस्या का समाधान होगा।
आंधी से टूटे 70 पोल, बिजली विभाग को 50 लाख का नुकसान
शाम तक आपूर्ति नहीं होने से पेयजल सप्लाई रही ठप
तावडू। उपमंडल में आंधी और बारिश के कारण वन संपदा और बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ। क्षेत्र में आंधी से बिजली के करीब 70 पोल टूट गए। इसके अलावा कई पोल ट्रांसफार्मर सहित गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली निगम को करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त और पोल गिरने के कारण अधिकांश गांवों की बिजली गुल रही। शाम तक आपूर्ति नहीं होने से पेयजल सप्लाई भी ठप रही। कई जगहों पर बिजली की लाइनों पर पेड़ गिर गए। वहीं, किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी रही, जिसे किसान फसल के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दिखाई दी।

तावडू बिजली विभाग के एसडीओ लियाकत अली ने बताया कि कि आंधी से बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है। करीब 70 पोल टूटने के अलावा कई जगहों पर पांच ट्रांसफार्मर सहित एच पोल टूटकर गिर गए हैं। निगम को करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed