{"_id":"6a4e5e531d29f21b620b989a","slug":"rain-causes-delay-flights-take-off-late-from-noida-airport-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8268-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी वजह: नोएडा एयरपोर्ट से विमानों ने देरी से भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी वजह: नोएडा एयरपोर्ट से विमानों ने देरी से भरी उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बारिश का असर नोएडा एयरपोर्ट की उड़ानों पर दिखने लगा है। बुधवार को कई विमान अपने निर्धारित समय से 30 मिनट तक देरी से उड़े। मौसम खराब होने के बाद दोपहर 2 बजे के बाद की उड़ानों में देरी हुई। बुधवार को ज्यादातर उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की थी। जबकि आकासा एयर की केवल एक उड़ान थी। हैदराबाद के विमान की उड़ान का तय समय दोपहर 2:35 था, लेकिन खराब मौसम के कारण 3:05 मिनट पर उड़ान भरी। वहीं बंगलूरू जाने वाले विमान ने 14 मिनट देरी से दोपहर 2:45 के बजाय 2:59 बजे उड़ान भरी। लखनऊ जाने वाला विमान दोपहर 3:05 बजे के बजाय 3:11 बजे उड़ान भरी ।
निर्धारित समय से पहले भी उड़े विमान
मौसम के कारण जहां एक ओर विमानों की उड़ान में देरी हुई। वहीं दूसरी ओर सुबह के विमान सारे तकनीकि क्लीयरेंस मिलने के बाद समय से पहले भी उड़े। सुबह 5:50 पर लखनऊ जाने वाले विमान ने 5:30 पर उड़ान भरी। जयपुर जाने वाले विमान ने 3 मिनट पहले 6:17 पर उड़ान भरी। बरेली जाने वाले विमान ने 10:30 के बजाय 10:15 पर ही उड़ान भरी। धर्मशाला का विमान 9:55 के बजाय 9:44 पर रवाना हुआ। वहीं अमृतसर, पंतनगर, जोधपुर और भोपाल के विमान भी तय समय से पहले रवाना हुए।
एयर ट्रैफिक और सिग्नल साफ हैं तो भर सकते हैं उड़ान
इंडिगो कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मौसम खराब होने या एयर ट्रैफिक क्लियर नहीं होने के कारण कई बार विमान उड़ान भरने में 5-10 मिनट लेट हो जाते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि विमान की उड़ान के तय समय से 25 मिनट पहले ही बोर्डिंग बंद हो जाती है और सारे यात्री अपना स्थान ले चुके होते हैं। अगर विमान की सारी गतिविधियां क्लीयर है और एटीसी से उड़ान भरने के लिए सिग्नल मिल जाते हैं, तो विमान तय समय से पहले भी उड़ान भर सकते हैं।