{"_id":"6814e1d7763f55f7480046c7","slug":"rain-and-wind-disturb-to-electric-supply-noida-news-c-1-1-gnd1005-2902090-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आंधी-बारिश से जिले भर की बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आंधी-बारिश से जिले भर की बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी-बारिश से जिले भर की बिजली आपूर्ति रही बाधित
-जिले दो घंटे से लेकर आठ घंटे तक लोगों को झेलनी पड़ी कटौती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में शुक्रवार सुबह आई आंधी-बारिश में 40 से अधिक सेक्टर के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोगों को दो घंटे से लेकर आठ घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी है। बगैर बिजली के कई सेक्टर में पानी का संकट गहरा गया।
आंधी-बारिश से विद्युत निगम के निर्बाध आपूर्ति के दावों की हकीकत बया कर दी। तेज आंधी के साथ बारिश होने से बत्ती गुल हो गई। विद्युत निगम अधिकारियों के अनुसार आंधी में बिजली ढ़ांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। एलटी और एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसके साथ ही बिजली के खंभे भी टूटे हैं। पेड़ों की शाखाएं भी टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गई। वहीं सेक्टर-55 और सेक्टर-62 सी ब्लॉक रजत विहार अपार्टमेंट में पेड़ों की शाखाएं टूटकर वाहनों पर गिर गई। इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा शुक्रवार सुबह के समय बत्ती गुल होने से जल की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इससे लोगों को बिजली के साथ पानी संकट का भी समाना करना पड़ा। सेक्टर-38 गोल्फ गोर्स के पास डब्ल पोल टूट गया। इसी तरह सेक्टर-50 में बिजली के दो से तीन खंभे भी काफी झूक गए। सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया कि पेड़ की शाखा टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गई। इससे छह घंटे तक लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं सेक्टर-36 में भी बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। सेक्टर-71 साईं अपार्टमेंट के निवासी ब्रजेश गुर्जर ने बताया कि 33 हजार केवीए लाइन में खामी आने पर आपूर्ति नहीं हो सकी। सुबह चार बजे से गुल हुई, फिर बिजली दोपहर एक बजे तक सामान्य हो सकी। सेक्टर-22 के निवासी एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। इसी तरह शहर में 40 से अधिक सेक्टर में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
------
बॉक्स:
इन सेक्टर में रही बत्ती गुल :
सेक्टर-11, 12, 15, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 29, 30, 31, 33, 34, 35, 36, 37, 39, 40, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 55, 56, 62, 73, 82, 99, 100, 104, 105, 108, 110, 112, 117, 122 व सेक्टर-135 में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
------
बॉक्स:
बिजली कटौती की यहां करें शिकायत दर्ज
विद्युत निगम के उपभोक्ता बिजली कटौती की 1912 के अलावा स्थानीय कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2970431 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कटौती की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेकर समाधान कराया जाता है।
-----
आंधी-बारिश की वजह से बत्ती गुल हुई है। आंधी-बारिश बंद होते ही विद्युत निगम के अभियंता और कर्मचारी जिले भर की सप्लाई को सामान्य करने में जुट गए। शुक्रवार दोपहर तक सप्लाई व्यवस्था सामान्य कर ली गई। - एसके जैन, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम।
------------
रणजीत मिश्रा