फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Railways tops in women's boxing, UP gets only two bronze medals

Noida News: महिला बॉक्सिंग में रेलवे अव्वल, यूपी को दो कांस्य ही मिले

Thu, 27 Mar 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Railways tops in women's boxing, UP gets only two bronze medals
रेलवे की मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते तो एआईपी ने दो गोल्ड स्वर्ण समेत सात मेडल हासिल किए
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही आठ दिवसीय 8वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। प्रतियोगिता में रेलवे की मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण समेत नौ पदकों पर कब्जा किया। दूसरे नंबर पर अखिल भारतीय पुलिस (एआईपी) की खिलाड़ी रहीं। उन्होंने दो स्वर्ण समेत सात पदक प्राप्त किए। यूपी दो कांस्य से संतोष करना पड़ा। प्रदेश की अपराजिता मनी और इप्सिता विक्रम को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
मिनाक्षी, अनामिका और जेसमीन को मिली 5-0 से एकतरफा जीत
फाइनल मुकाबले में एशियाई चैंपियन मीनाक्षी ने 45-48 किग्रा भारवर्ग में पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सिक्किम की येसिका राय के खिलाफ एकतरफा (5-0 से) जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक जीता। 48-51 किग्रा में रेलवे की अनामिका ने हरियाणा की तमन्ना को 5-0 से पराजित किया। 51-54 किग्रा में एआईपी की आभा सिंह के चोटिल होने पर आर्मी सेना की साक्षी को विजेता घोषित किया गया। 54-57 किग्रा में आर्मी सेना की जेसमीन ने हरियाणा की प्रिया को 5-0, हरियाणा की नीरज फोगाट ने 60-65 किग्रा में पंजाब की सिमरनजीत कौर को 4-3, रेलवे की सनमता चानू ने 65-70 किग्रा में हरियाणा की शना को 5-2, रेलवे की मुस्कान ने 70-75 किग्रा में पंजाब की अंजली को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। रेलवे की नुपूर ने एआईपी की किरन को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

------------
सोनिया लाठेर व पूजा रानी ने जीता स्वर्ण
2014 इंचियोन एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी ने फाइनल में एआईपी की लालफाक्मावी रेलते को 4-3 से पराजित किया। विश्व और एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर ने एआईपी की संजू को 4-1 से शिकस्त दी। सोनिया व संजू के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंत में बाजी सोनिया ने मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में लेंगी हिस्सा
यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाजों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए होगा। शिविर में मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed