{"_id":"6aedfe5b05145d105d0b401f","slug":"railways-ran-two-special-trains-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111392-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। रेलवे ने हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग पर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से एक ट्रेन दिल्ली से अलीगढ़ और दूसरी गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच चलाई गई। गाजियाबाद-अलीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन तीन दिनों तक, जबकि दिल्ली-अलीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 नवंबर तक किया जाएगा। यह जानकारी दादरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार ने दी।
दिल्ली से चलने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 9:55 बजे दादरी स्टेशन पहुंची, जहां से स्टेशन पर मौजूद यात्री सवार हुए। वहीं, दूसरी ट्रेन रात 8 बजे दादरी स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन 5 मिनट रुककर सवारियां लेकर आगे रवाना हुई। यह ट्रेन साहिबाबाद, गाजियाबाद, मारीपत, दादरी, बोड़ाकी, अजायबपुर और दनकौर सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को लेकर गई।