फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Railway Police SIT attacked, GRP SHO and six others injured

Noida News: रेलवे पुलिस की एसआईटी पर हमला, जीआरपी के एसएचओ समेत छह घायल

Sun, 12 Oct 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Railway Police SIT attacked, GRP SHO and six others injured
हांसी आरोपी युवक को पकड़ने के दौरान हुआ हंगामा।
हांसी (हिसार)। ट्रेन से सात तोला सोना चोरी करने के आरोपी के घर शनिवार सुबह करीब 11 बजे दबिश देने गई रेलवे पुलिस की एसआईटी पर आरोपी के परिवार के लोगों ने गैस सिलिंडर की पाइप और डंडों से हमला कर दिया। इससे हिसार जीआरपी के एसएचओ व दो महिला कर्मियों सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी के परिवार के तीन सदस्य भी घायल हुए हैं। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर थाना पुलिस ने देर रात 8-9 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस के मुताबिक हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हिसार जीआरपी थाने के एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि बठिंडा-रेवाड़ी ट्रेन में एक महिला यात्री के बैग से करीब सात तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए गए थे। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया हुआ है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीसरे नामजद आरोपी हांसी में गैस एजेंसी रोड निवासी आर्यन को पकड़ने के लिए एसआईटी की टीम उसके घर पहुंची। टीम ने जैसे ही आर्यन को पकड़ा तो उसके परिजन व अन्य छुड़वाने आ गए। टीम उसे ले जाने लगी तो काफी संख्या में महिलाओं ने गैस सिलिंडर वाली पाइप व डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

एक युवक ने एसएचओ विनोद कुमार के चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उनका चश्मा टूट गया। अंबाला सीआईए के एएसआई संजीव व एएसआई प्रदीप, जीआरपी के हेड कांस्टेबल सूरज, एएसआई मीना व कांस्टेबल सुषमा को गहरी चोटें लगीं। इन्हें नागरिक अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया गया। हमले के बावजूद हमलावर आरोपी आर्यन को नहीं छुड़ा पाए। दूसरे पक्ष के एडवोकेट रोहित ने बताया कि वह घर पहुंचे तो पुलिसकर्मी आर्यन को लेकर जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। आरोपी पक्ष की महिला सोनिका व एकता भी घायल हुई हैं। सोनिका ने कहा कि सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मी ने उसके सिर में पिस्तौल का बट मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक हंगामा
पुलिस टीम ने जब आर्यन को पकड़ा तो करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमे पुलिस टीम एक युवक को पकड़े हुए और अन्य उसे छुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। महिलाएं भी हमला करती दिख रही हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने आमजन को डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना देने के लिए कहा, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। काफी देर बाद एक व्यक्ति ने सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हिसार जीआरपी थाने के एएसाई संजीव ने बताया कि आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए टीम उसके घर गई तो हमला कर दिया गया। इस मामले में आठ-नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
- अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed