फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   railway news

Noida News: नहीं चलीं फेस्टिवल स्पेशल और बंद ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान

Fri, 17 Oct 2025 03:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
railway news
जम्मू। दीपावली और महापर्व छठ को बस कुछ ही दिन शेष हैं। अपने घर पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए लोग निकल पड़े हैं लेकिन ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन

पूर्व में किए गए वादे के बावजूद वीरवार तक एक भी फेस्टिवल स्पेशल और अगस्त में बंद हुईं रुटीन की ट्रेनें भी नहीं चलने से हाल बदहाल है। दिल्ली, बिहार, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी सहित अन्य प्रमुख शहरों को जाने वाली स्पेशल और रुटीन ट्रेनों के चलने का लोगों को इंतजार है।
विज्ञापन

अगस्त में आई भीषण बाढ़ के दौरान रेलवे ने नई दिल्ली, कालका, ऋषिकेष, गाजीपुर, कोटा, तिरुपति, इंदौर, साबरमती, बाड़मेर, भावनगर और काठगोदाम समेत अन्य प्रदेशों को जाने वाली रुटीन की ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। कहा था कि बाढ़ के दौरान पुल और पटरी में आईं दिक्कतों के दूर होने के बाद ही इन ट्रेनों को बहाल किया जाएगा। कहा था कि 15 अक्तूबर से बंद पड़ी ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया जाए। इस बीच यात्री इंतजार करते रहे लेकिन एक भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ। इतना ही नहीं इस बार एक भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई गई, हालांकि अभी दीपावली 20 अक्तूबर को है और छठ पर्व 23 अक्तूबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा रेलवे अभी भी बंद पड़ी रुटीन और कुछ स्पेशल ट्रेन चला दे तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं जम्मू मंडल के पीआरओ राघवेंद्र कहते हैं कि जम्मू से पठानकोट के बीच कुछ पुल अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इसीलिए कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed