फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Raid on three illegal hookah bars, 10 arrested

Noida News: तीन अवैध हुक्का बार पर छापा, 10 गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Raid on three illegal hookah bars, 10 arrested
थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एंजेल मेगा मॉल स्थित क्लब एवं पब्लिक हाउस में
कौशांबी। थाना पुलिस ने 14 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंजल मॉल स्थित द बैंग-बैंग क्लब और वेब सिनेमा के पीछे संचालित गॉड फादर क्लब में छापा मारा। दोनों ही स्थानों पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होता मिला। कार्रवाई के दौरान दोनों क्लब के सात कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इंदिरापुरम पुलिस ने अपने क्षेत्र में चल रहे बिग डैडी क्लब में छापा मारकर अवैध हुक्का बार संचालित होता पकड़ा। यहां से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी गाज पांच पुलिसकर्मियों पर भी गिरी। उच्चाधिकारियों ने इसे पुलिस की लापरवाही मानते हुए कौशांबी हल्का प्रभारी दरोगा भुवन चंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी अभयखंड हर्षमणि तिवारी, दरोगा जितेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल रोहित खोखर और सिपाही सुशील कुमार को लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह तड़के पुलिस टीम जब द बैंग-बैंग क्लब पहुंची तब वहां मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। मौके से क्लब में हुक्का बार संचालित कर रहे दिल्ली के सुंदरनगरी निवासी फहीम, कविनगर के राजापुर निवासी शिवम, क्रॉसिंग रिपब्लिक के क्रिश्चियन नगर के रहने वाले अश्वनि, दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगरी निवासी त्रिलोक सिंह और अलीगढ़ के घिघौरी चौराहा निवासी अजय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि क्लब रविंद्र नाम के व्यक्ति का है और इसका संचालन रिहान नाम का व्यक्ति करता है। पुलिस के पहुंचते ही रिहान भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। दूसरी कार्रवाई दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी हरेंद्र के क्लब गॉड फादर में हुई। यहां से पुलिस ने मेरठ के मवाना स्थित वीरनगर निवासी बॉबी और मध्य प्रदेश के सागर जिला स्थित कर्रापुर निवासी प्रद्युमन को गिरफ्तार किया। बताया कि इंदिरापुरम पुलिस ने बिग डैडी क्लब में अवैध हुक्का बार के संचालक खोड़ा स्थित सरस्वती विहार निवासी अरुण यादव, लोनी के इंदिरापुरी निवासी नीरज त्यागी और नंदग्राम थानाक्षेत्र के शांतिनगर के रहने वाले अरुण सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए सभी लोगों ने पूछताछ में हुक्का बार संचालित करने की बात स्वीकार की है। लाइसेंस मांगने पर असमर्थता दिखाई। बताया कि कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में हुक्का, चिलम, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू के पैकेट जब्त किए गए हैं। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि हुक्का बार की शिकायत लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग कर रहे थे। इसके बाद भी संबंधित चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तय समय के बाद भी हुक्का बार का संचालन हो रहा था। लापरवाही के चलते पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed