फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rahul's superb bowling led to victory for Maa Bhagirathi Club

Noida News: राहुल की शानदार गेंदबाजी से मां भागीरथी क्लब विजयी

Sun, 26 Oct 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rahul's superb bowling led to victory for Maa Bhagirathi Club
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग आयोजित है। शनिवार को मां भागीरथी क्लब और मवेरिक्स के बीच खेले गए मैच में मां भागीरथी क्लब ने राहुल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत 55 रन से जीत दर्ज की। मां भागीरथी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम कुलदीप के 56 और राहुल विश्वकर्मा के 42 रन की बदौलत 39 ओवर में 206 रन बनाकर आउट हो गई। मवेरिक्स की तरफ से प्रिंस यादव ने 3, यश यादव एवं प्रशांत राय ने 2-2 तथा संदीप निषाद एवं नीलोत्पलेंदु ने 1-1 विकेट लिया। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मवेरिक्स की टीम 32 ओवर में 151 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 44 एवं नीलोत्पलेंदु ने 33 रन बनाए। मां भागीरथी क्लब की तरफ से राहुल यादव ने 5, कुलदीप ने 3 एवं ब्रजेश और सौरभ श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट लिया। मैच में स्मृति राय एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा आयुष एवं सिद्धार्थ ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed