फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rahgiri on 1st march

तनाव दूर करने के लिए राहगीरी में भाग लें : एसडीएम

Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
rahgiri on 1st march
नूंह। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि राहगीरी का आयोजन आगामी 1 मार्च को वाईएमडी कॉलेज के सामने नूंह शहर में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं, स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें नृत्य, नाटक आकर्षण के केंद्र होंगे। उन्होंनेे जिले के लोगों का आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लें और इस कार्यक्रम का भरपूर मजा लें। उन्होंने बताया कि राहगीरी का मुख्य उद्देश्य लोगों को तनाव से मुक्त करना है। इस कार्यक्रम में कोई भी स्कूली बच्चा या कोई भी आम आदमी भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है। एसडीएम ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति तनाव ग्रस्त होता जा रहा है। उन्हें तनाव से निकालकर खुशहाल जीवन प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठनों, समाजसेवियों, आरएसओ, युवा क्लबों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed