फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Radaur won the trophy by defeating Sadhura

Noida News: रादौर ने सढूरा को हराकर जीती ट्रॉफी

Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Radaur won the trophy by defeating Sadhura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से सढूरा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता नेपाल राणा ने किया। रादौर की टीम ने सढूरा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव सढूरा व रादौर की टीमों के बीच खेला गया। सढूरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चार ओवरों में 74 रन बनाए। जवाब में रादौर की टीम ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज विशाल मंडवाल को चुना गया। वहीं बेस्ट बॉलर दीपक शर्मा रादौर, बेस्ट बल्लेबाज अजय गुर्जर को चुना गया। ब्लॉक समिति सदस्य धौडंग स्वर्ण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच जसविंद्र सिंह, प्रवीण सैनी, बलवान सिंह सढूरा, मलखान सिंह सढूरा, देव सिंह सढूरा, सचिन कांबोज संधाला, पुनीत शर्मा सरपंच जोगीमाजरा, भूपेंद्र सिंह सढूरा, रणपाल सिंह, प्रदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed