Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Radar brought from Russia, trial flights soon

Noida News: रूस से लाया गया रडार, ट्रायल उड़ानें जल्द

Wed, 17 Apr 2024 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Radar brought from Russia, trial flights soon
-अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों ने किया सितंबर से नियमित उड़ान शुरू करने का दावा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रूस से भेजे गए रडार जेवर पहुंच गए हैं। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जल्द ही इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उपकरण के आने से एयरपोर्ट के सर्विलांस रडार (एआरएस) नार्थ और साउथ का रुका काम शुरू होगा। एयरपोर्ट से उड़ानों का ट्रायल भी जल्द शुरू होगा। निर्माण कंपनी के पदाधिकारियों ने सितंबर से नियमित उड़ान शुरू करने का दावा किया है।
निर्माणकर्ता एजेंसी ने एयरपोर्ट के 3900 मीटर लंबा रनवे लगभग तैयार कर लिया है। एटीसी टावर एवं प्रशासनिक भवन का निर्माण आखिरी चरण में है। उड़ान के ट्रायल के लिए रडार जैसे अहम उपकरणों की आवश्यकता थी। रडार के समय से नहीं आने से फरवरी में उड़ानों का ट्रायल भी नहीं हो सका था। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रडार की व्यवस्था होते ही तय समय से नियमित उड़ान शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर ऑटोमेटिक डिपेंडेंट सर्विलांस ब्रॉडकास्ट (एडीएस-बी), एडवांस सरफेस मूवमेंट गाइडेंट्स एंड कंट्रोल सिस्टम (एएसएमजीसीएस), ऑटोमेशन सिस्टम और सरफेस मूवमेंट रडार (एसएमआर) का काम 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। जबकि मौसम विभाग के सहयोग से संचालित किया जाने वाला विंटर फाग एक्सपेरिमेंट उपकरण शुरू हो गया है। उड़ान के ट्रायल से पहले मौसम की जानकारी मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एएसआर रडार
हवाई अड्डा निगरानी रडार (एएसआर) का प्रयोग हवाई अड्डों पर टर्मिनल क्षेत्र, उसके आसपास के हवाई क्षेत्र में विमान की उपस्थिति और स्थिति का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह विमान और जमीन के वाहनों की स्थिति का पता लगाने के लिए हवाई अड्डा की सतह को स्कैन करता है और इसकी जानकारी हवाई यातायात नियंत्रकों को उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed