फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Queues forming at the midnight reservation centre for Tatkal tickets

Noida News: तत्काल टिकट के लिए आरक्षण केंद्र पर आधी रात को लग रही कतार

Wed, 15 Oct 2025 01:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Queues forming at the midnight reservation centre for Tatkal tickets
रेलवे स्टेशन पर दिन में खाली पड़ा आरक्षण केंद्र। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दीपावली और छठ पूजा के चलते यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से पूर्वोत्तर भारत की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। साधारण तो बहुत दूर लोगों को एसी में भी वेटिंग मिल रही है। त्योहारों के कारण सीटों की मारामारी है। ऐसे में यात्रियों के पास केवल तत्काल टिकट का ही सहारा है। तत्काल टिकट बनवाने के लिए लोगों को आधी रात को ही आरक्षण केंद्र की कतार में लगना पड़ रहा है।
जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस में कोई सीट नहीं है। यह ट्रेन नोरूम स्टेटस पर चल रही है। वहीं, इसकी वातानुकूलित श्रेणी में भी वेटिंग मिल रही है। दूसरी तरफ इस बार रेलवे की ओर से त्योहारों के लिए कोई विशेष ट्रेन नहीं चलाई है। वहीं, सभी त्योहार एक ही महीने में होने से भीड़ ज्यादा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों को केवल अब तत्काल टिकट का ही एकमात्र विकल्प बचा है। इसके लिए रात को आरक्षण केंद्र के बाहर भीड़ दिखाई देती है। तत्काल टिकट बनाने के लिए मात्र एक घंटे का समय होता है। सुबह जब तक लोगों को नंबर पड़ता है, तब तक सीटें ही खत्म हो जाती है। ऐसे में अपना सबसे पहले नंबर लगवाने के लिए लोग देर रात को ही स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। जैसे-जैसे लोग आते रहते हैं, उनका नंबर लगता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सभी गाड़ियों में वेटिंग व नोरूम होने के कारण इन दिनों सामान्य टिकट आरक्षण न के बराबर है। इसके चलते दिन में आरक्षण केंद्र खाली रहते हैं। तत्काल टिकट के लिए अपना नंबर जल्दी लगाने वास्ते लोग रात को ही लाइन लगा रहे हैं। हालांकि यह लाइन रेलवे की ओर से नहीं लगाई जाती है। लोग अपनी सहूलियत के अनुसार आते हैं। लोग अलसुबह स्टेशन पर पहुंचकर प्रतीक्षालय में बैठ जाते हैं और सुबह दस बजे तत्काल टिकट बनवाते हैं।
रात दो बजे से लाइन में लगे

दशमेश कॉलोनी निवासी राजकुमार शाह ने बताया कि त्योहार के लिए वे अपने पैतृक घर भटनी जाना चाहते हैं। इसके लिए वे टिकट बनवाने के लिए कई बार आरक्षण केंद्र आए, लेकिन सीट तो दूर किसी दिन की वेटिंग तक नहीं मिली। ऐसे में वे तत्काल करवाने आए तो वह भी नहीं बनी। इसके बाद तत्काल टिकट के लिए रात दो बजे ही स्टेशन पर पहुंचकर लाइन में लगे हैं।
तत्काल के लिए भी धक्के

सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि देवरिया उनका पैतृक घर है। किसी ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही है। एसी भी वेटिंग चल रही है। अधिकांश गाड़ियों में वेटिंग भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में तत्काल टिकट करवाने के लिए उन्हें धक्के खाने पड़ रहे हैं। सुबह स्टेशन पहुंचने पर नंबर आने तक तत्काल कोटा समाप्त हो जाता है। ऐसे में रात को ही लाइन में लग उन्होंने टिकट बनवाई है।

त्योहार के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। ऐसे में यात्रियों की मांग व आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। तत्काल टिकट अपने निर्धारित समय पर की जाती है। रात को रेलवे की ओर से लाइन लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। लोग अपनी सहूलियत के अनुसार ऐसा करते हैं। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed