फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Questions being raised on the New Noida project

Noida News: न्यू नोएडा परियोजना पर उठ रहे सवाल

Fri, 03 Oct 2025 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Questions being raised on the New Noida project
नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी न्यू नोएडा परियोजना को लेकर उद्योग जगत में उत्सुकता के साथ-साथ कई सवाल भी उठने लगे हैं। एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार यह स्पष्ट करे कि नया नोएडा किस अधिनियम के तहत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 अथवा औद्योगिक विकास अधिनियम 1973 पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। चूंकि यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है। लिहाजा इसे एनसीआर योजना बोर्ड अधिनियम 1985 से स्वीकृति दिलाना अनिवार्य होगा। यदि यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई तो भविष्य में परियोजना कानूनी व प्रशासनिक जटिलताओं में उलझ सकती है। एसोसिएशन का कहना है कि आबादी निर्धारण का कोई वैज्ञानिक मानक सार्वजनिक नहीं किया गया है। मौजूदा नोएडा में भी कागजों पर एक मानक तय था, लेकिन जमीनी हकीकत अलग निकली। एसोसिएशन ने किसानों की ओर से भी कई मुद्दे उठाए। पत्र में कहा गया है कि किसानों को पारदर्शी और एनसीआर क्षेत्र के अनुरूप मुआवजा दिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed