फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   QRT formed for security of high security cell of Tihar

Noida News: तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी गठित

Sat, 06 May 2023 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
QRT formed for security of high security cell of Tihar
-टीम के सदस्यों के पास होंगे लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर से लेकर स्प्रे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी सेल में बंद कैदियों की सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। भविष्य में जेल में ऐसी घटना न हो इसके लिए गठित क्यूआरटी टीम 24 घंटे जेल में निगरानी करेगी।

जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस क्यूआरटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों के साथ दिल्ली जेल के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। एक जेल में दो क्यूआरटी होगी। जिसमें एक टीम की हाई सिक्योरिटी सेल में तैनात होगी जबकि दूसरी टीम पूरे जेल की निगरानी करेगी। यह व्यवस्था तिहाड़ के 14 जेलों में की गई है। टीम में सात से आठ कर्मियों को शामिल किया गया है। इनके पास बॉडी प्रोटेक्टर के साथ साथ लाठी, स्प्रे, इलेक्ट्रिक शॉक वाले डंडे होंगे। जिससे वह आपात काल में कैदियों को काबू कर सकेंगे। इनकी तैनाती होने से कैदियों के बीच होने वाली किसी भी लड़ाई व खून-खराबे पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed