{"_id":"6af70f48cf888faea30ab74e","slug":"pushkar-sharma-selected-for-super-90-league-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111889-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपर 90 लीग में पुष्कर शर्मा का चयन, हरियाणा वॉरियर्स से खेलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपर 90 लीग में पुष्कर शर्मा का चयन, हरियाणा वॉरियर्स से खेलेंगे
विज्ञापन
3 से 12 दिसंबर तक केन्या के नैरोबी में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में क्रिकेट की बारीकियां सीखकर आगे बढ़ रहे क्रिकेटर पुष्कर शर्मा का चयन सुपर 90 लीग सीजन-4 के लिए हुआ है। पुष्कर आगामी प्रतियोगिता में हरियाणा वॉरियर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। लीग का आयोजन 3 से 12 दिसंबर 2026 तक केन्या की राजधानी नैरोबी में किया जाएगा।
12 नवंबर को मुंबई में आयोजित सुपर 90 लीग सीजन-4 के ऑक्शन में हरियाणा वॉरियर्स ने पुष्कर शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया। ऑक्शन की मेजबानी शेफाली बग्गा ने की। प्रतियोगिता में कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी। लीग में क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, शिखर धवन, शाकिब अल हसन, डेविड मलान, एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी खेलते नजर आएंगे। पुष्कर शर्मा का कहना कि वह इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने से उन्हें काफी कुछ सीखने और अपने खेल व अनुभव को बेहतर करने का मौका मिलेगा। पुष्कर ने अपनी सफलता का श्रेय मां और कोच ब्रिजेश को दिया।
हरियाणा वॉरियर्स में टीम में मार्टिन गुप्टिल, वेन पार्नेल, रवि बोपारा, एंजेलो मैथ्यूज, क्रिस मॉरिस, लेंडल सिमंस, ऋषि धवन, भानुका राजपक्षे, अमिला अपोंसो, शेल्डन जैक्सन, फिलिप मस्टर्ड, दिलशान मुनावीरा, हजरतुल्लाह जजई और जिमी कामांडे समेत कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। पुष्कर के चयन से परिवार, स्कूल में खुशी का माहौल हैं। अब दिसंबर में नैरोबी में होने वाली लीग में उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।