फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Purchase of 1563 MT wheat in the district

जिले में 1563 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Fri, 02 Apr 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 1563 MT wheat in the district
पुन्हाना। जिले की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक एजेंसियां 1563 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर चुकी हैं। इनमें से पुन्हाना मंडी में सबसे अधिक 1443 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इसमें से एफसीआई ने 1443 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नूंह अनाज मंडी में 90 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा भंडारण निगम ने खरीदा है। फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में 27 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हरियाणा भंडारण निगम ने की है। इसी प्रकार, तावडू अनाज मंडी में अब तक हरियाणा भंडारण निगम ने तीन मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। दूसरी ओर, पुन्हाना और पिनगवां की अनाज मंडियों में सरकारी खरीद की गति देखकर लगता है कि किसानों की फसल खरीदने में पांच महीने लगेंगे। दो दिन में पिनगवां अनाज मंडी में मात्र 40 क्विंटल और पुन्हाना अनाज मंडी में करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने बाजरे की तरह इस बार गेहूं की फसल भी ऑनलाइन करने के बाद ही खरीदने के आदेश दिए थे। नूंह जिले के करीब 12 हजार किसानों ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर फसल को रजिस्टर्ड कराया है। अकेले पुन्हाना तहसील में 4399 किसानों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। सरकार ने पहली अप्रैल से 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद शुरू करने के आदेश दिए थे। आधी-अधूरी तैयारियों के चलते अब तक किसानों को फसल बेचने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली अप्रैल को करीब 50 किसानों को सीधा मैसेज भेजकर फसल पुन्हाना अनाज मंडी में बेचने को कहा गया। करीब 12,500 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। पिनगवां खंड के किसी भी किसान को मैसेज नहीं मिला। दो अप्रैल शुक्रवार को पुन्हाना में कुल 37 किसानों को सरकार की ओर से फसल बेचने का मैसेज आया। इनमें 35 मैसेज गेहूं, एक सरसों और एक दलहन का था। करीब 62 गेट पास काटे गए। इसके तहत करीब 13 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। पिनगवां अनाज मंडी के आढ़ती डब्बू ने बताया कि पिनगवां खंड के एकमात्र किसान को मैसेज आया। उसने केवल 40 क्विंटल गेहूं बेचा है।
ऐसे ही चलता रहा तो किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे तो पांच महीने तक भी किसानों का अनाज नहीं खरीदा जा सकता। सरकार और अधिकारियों को किसानों को ज्यादा मैसेज भेजने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। पुन्हाना में करीब 60 आढ़ती हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा के पास एक दाना भी नहीं पहुंचा है।

- संजीव सिकरिया, प्रधान, पुन्हाना अनाज मंडी।
अभी शुरुआत है। दस अप्रैल तक सारी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। फिलहाल जो परेशानी आ रही है, उस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। किसानों का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा। किसी भी किसान को घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है।
- रणबीर सिंह, उपमंडल अधिकारी, पुन्हाना।
फोटो-पुन्हाना अनाज मंडी में बिक्री के लिए आया किसानों का गेहूं।
फोटो : संजीव सिकरिया, प्रधान, पुन्हाना अनाज मंडी
फोटो : रणबीर सिंह, एसडीएम पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed