फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public transport services affected by the congregation of illegal buses.

Noida News: डग्गामार बसों के जमावड़े से प्रभावित हो रही सार्वजनिक परिवहन सेवा

Thu, 10 Sep 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Public transport services affected by the congregation of illegal buses.
-प्रतिबंध के बावजूद परी चौक से सवारियां उठा रहे निजी बस चालक, रोडवेज को हर माह लाखों का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख स्थानों पर डग्गामार बसों के जमावड़े से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रतिबंध के बावजूद निजी बस चालक परी चौक से खुलेआम सवारियां उठा रहे हैं। इससे रोडवेज और सिटी बस सेवा को राजस्व का नुकसान हो रहा है। निगम की ओर से कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है।
परी चौक पर पुलिस चौकी के सामने निजी बसों से सवारियां बैठाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद यहां पूरे दिन निजी बसों का जमावड़ा लगा रहता है। चालक और परिचालक पुलिस चौकी के पास ही सवारियां बैठाते नजर आते हैं। बसों के खड़े होने और सवारियां बैठाने से परी चौक के साथ अंसल मॉल के सामने भी यातायात प्रभावित होता है। रोडवेज चालकों का आरोप है कि सवारियां बैठाने को लेकर निजी बसों के चालक और परिचालक कई बार उनके साथ अभद्रता कर चुके हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से की जा चुकी है। डग्गामार बसों के कारण निगम को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा डिपो की एआरएम समीना अंजुम ने बताया कि परी चौक पर डग्गामार बसों के संचालन से रोडवेज को हर माह लाखों रुपये की क्षति हो रही है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। कई बार रोडवेज बसों को भी सवारियां बैठाने से रोका जाता है, जिससे संचालन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article