फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Public Health Department will repair the lines with Rs 39 crore.

Noida News: 39 करोड़ से लाइनों को दुरुस्त करेगा जन स्वास्थ्य विभाग, नई भी डलेंगी

Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department will repair the lines with Rs 39 crore.
सिरसा। इस साल भारी बारिश के कारण 20 के आसपास कॉलोनियों में सीवरेज लाइनें ब्लॉक होने की समस्या बनी रही। यहां तक कि रानियां रोड पर मुख्य लाइन डैमेज होने के कारण भी विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अमरूत 2 के तहत सीवरेज सिस्टम की मौजूदा लाइनों को दुरुस्त करने और नगर परिषद के दायरे में वैध हुई कॉलोनियों में नई लाइन डालने के लिए 39 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन अलग-अलग टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसका मकसद है कि अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से जल्द से जल्द सर्दियों के समय में सीवरेज लाइन बिछवाना, जिससे कि आमजन को कम परेशानी का सामना करना पड़े।शहर की वैध हुई 25 कॉलोनियों में ये टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन एरिया में मूलभूत सुविधाओं की कमी हैं। सालों पुरानी कॉलोनियों में बिछाई गई सीवरेज लाइनें जर्जर हो चुकी हैं और नई वैध कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम नहीं है। इसी समस्या के समाधान के चलते अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार लगाए गए है टैंडर
पहला - 12,10,35,415 रुपये।
दूसरा - 13,50,00,000 रुपये।
तीसरा - 14,41,00,000 रुपये।

कॉलोनियों में नहीं होगा सड़क निर्माण का कार्य
जिन कॉलोनियों को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग ने अमरूत 2 के तहत सीवरेज लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट बनाया हुआ है, उन कॉलोनियों में सड़क निर्माण का कार्य नहीं होगा। जन स्वास्थ्य विभाग के सीवरेज और पेयजल सप्लाई का काम पूरा करने के बाद ही इन कॉलोनियों में सड़क बनाई जाएगी। अहम बात यह है कि अब इन कॉलोनियों में वर्ष 2024 में चुनावों से पहले युद्ध स्तर पर टेंडर लगाए गए हैं। अब जन स्वास्थ्य विभाग के लाइन बनाने के दौरान सामने आएगा कि किन गलियों में गलत तरीके से सड़क निर्माण किया गया है। जैसे संत नगर, कांडा कॉलोनी, कंगनपुर रोड एरिया, प्रेम नगर एरिया, चतरगढ़पट्टी, खाजाखेड़ा, रंगडी रोड, हिसार रोड सहित विभिन्न कॉलोनियों में सड़क बनाई गई हैं। हालांकि, नगर परिषद ने पहले ही पत्र लिखकर जानकारी दे दी थी कि वर्ष 2025 में अंदर सरकार से अमरूत प्रोजेक्ट पास हो जाएगा, उसके बाद सीवरेज व पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।

बारिश में बड़े स्तर पर लोगों को उठानी पड़ी थी परेशानी
इस वर्ष हुई बारिश के दौरान इन कॉलोनियों में लोगों को बड़े स्तर पर परेशानी का सामना करना पड़ा था। कच्ची गलियां होने के कारण कीचड़ हो गया था। गलियों में पानी जमा हो गया था। लोगों को आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। सीवरेज सिस्टम नहीं होने के कारण प्लाॅटों में बड़े स्तर पर पानी जमा हो गया। इस कारण इन एरिया के लोगों को मौजूदा समय में मच्छरों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही हैं।




अमरूत योजना के तहत सीवरेज लाइन बिछाने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। नगर परिषद के दायरे में पूर्व में वैध हुए कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके साथ-साथ पुरानी सीवरेज लाइनों को बदलने का काम भी होगा। अलग-अलग टेंडर लगाने से एजेंसियां अलग-अलग होंगी और काम तेजी से हो पाएगा। - बलविंद्र सिंह नैन, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed