फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   public court

Noida News: लोक अदालत में 9.26 लाख मामलों का किया निस्तारण

Sun, 15 Mar 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
public court
फोटो
विज्ञापन

-यातायात विभाग के 461213 मामलों का हुआ निस्तारण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जनपद न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया था। लोक अदालत में जनपद और तहसील स्तर पर स्थित न्यायालयों में रिकॉर्ड 9,26,280 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें आठ अरब 52 करोड़ 99 लाख से अधिक की समझौता धनराशि तय हुई।

जनपद न्यायालयों में कुल 2,27,807 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला उपभोक्ता न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अनिल पुंडीर ने 28 वाद का निस्तारण कर समझौता धनराशि 1.50 करोड़ तय कराई है। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कुल 19 मामले में 20.49 लाख की समझौता धनराशि तय कराई। राजस्व न्यायालयों के 1,02,745 मामले, बैंकों के 280 मामले और एनपीसीएल के 107 मामले शामिल रहे। एनपीसीएल से जुड़े मामलों में करीब 82 लाख रुपये की समझौता धनराशि तय की गई। यूपीपीसीएल के 5,678 मामले, श्रम न्यायालय के 1,013 मामले और पुलिस के 18,478 मामलों का निस्तारण किया गया। बीएसएनएल के 21 मामले सुलझाए गए। चिकित्सा विभाग के 72,733 मामलों और यातायात विभाग के 4,61,213 मामलों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव ने 35 मामलों का निस्तारण करते हुए 2.60 करोड़ रुपये की समझौता धनराशि तय कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed