फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Psychiatrist accuses senior of misconduct.

Noida News: मनोचिकित्सक ने वरिष्ठ पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sat, 26 Sep 2026 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Psychiatrist accuses senior of misconduct.
सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का विवाद, सीएमएस से शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक ने वरिष्ठ डॉक्टर पर अभद्रता और ओपीडी से गायब रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमएस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा है।

मनोचिकित्सक डॉ. स्वाति त्यागी ने शिकायत की है कि उनके प्रति डॉ. तनुजा गुप्ता का व्यवहार आपत्तिजनक है। वह अपने निर्धारित दिनों में भी ओपीडी से नदारद रहती हैं। इससे मानसिक रोग के मरीजों को समय पर उपचार एवं परामर्श नहीं मिल पाता, जिसका दबाव उनकी ओपीडी पर पड़ता है। उच्च अधिकारी ओपीडी में मरीजों को परामर्श देने के लिए कहते हैं, तो वह उनसे भी गुस्सा करके निजी तौर पर अपमानित करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उनपर विकलांगता बोर्ड के कार्य, शासन की योजना का लाभ दिलाने और न्यायालय से संबंधित मामलों में भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि मनोचिकित्सक से पहले कई मरीजों ने भी ओपीडी में डॉ. तनुजा के नहीं बैठने की शिकायत की थी। शनिवार को प्रबंधन की जांच में भी वह अपनी ओपीडी में नहीं थीं। सीएमओ को मामले में जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मुझे अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत कर रहा है तो वह प्रूफ के साथ आएं। अस्पताल के हेड क्लर्क ने मेरे साथ अभद्रता की है। ऐसे में हमने उनके खिलाफ सीएमएस से शिकायत की है और डीएम से भी कर रहे हैं। मेरे व्यवहार में कमी दिखाई देती है तो मौजूद मरीजों से पूछना चाहिए। - डॉ. तनुजा गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक

मनोचिकित्सक डॉ. स्वाति त्यागी की शिकायत तीन दिन पहले आई थी। मामले में जांच के लिए दो चिकित्साधिकारियों की समिति गठित की है। समिति से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -
डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed