फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protocol will be made in the hospital to prevent dengue

संशोधित::: डेंगू से बचाव के लिए अस्पताल में बनेंगे प्रोटोकॉल

Tue, 01 Aug 2023 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Protocol will be made in the hospital to prevent dengue
डेंगू से बचाव के लिए अस्पताल में बनेंगे प्रोटोकॉल
विज्ञापन

- अस्पताल प्रमुख के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक
- आज स्कूलों का दौरा करेंगे, बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के अस्पतालों में बचाव के लिए प्रोटोकॉल बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि हर मरीज को बेहतर उपचार दिया जाए। मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोकनायक सहित अन्य अस्पताल के प्रमुख के साथ बैठक कर डेंगू को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी स्कूल डेंगू पर निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। स्कूल बच्चों से पूरी बाजू की शर्ट पहन कर आने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि वह खुद बुधवार को कुछ स्कूलों का दौरा करेंगे। साथ ही क्षेत्र के डीएम को भी निरीक्षण के लिए बोला जाएगा। मंत्री ने बताया कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण वेक्टर जनित बीमारियां बढ़ रही हैं। यहीं कारण है कि इस बार डेंगू के मामले भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मंगलवार को लोकनायक अस्पताल का निरीक्षण किया और कुछ खामियां पाई गईं, जिन्हें ठीक करने को कहा गया। दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में डेंगू को लेकर पूरी तैयारियां की गई है। साथ ही बचाव के लिए एमसीडी आयुक्त को निर्माणाधीन इमारतों वाले क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर ड्रोन का उपयोग करके फॉगिंग कराने का निर्देश दिया है, उन्होंने कहा कि अगर बजट की कमी है, तो दिल्ली सरकार फंड देगी। वहीं आई फ्लू के मामलों में वृद्धि देखकर स्कूलों को सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि यदि किसी में डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत जांच करवाएं। साथ ही डेंगू से बचाव के लिए विशेष ध्यान दें।
----------------
डेंगू मरीजों के लिए हो अलग व्यवस्था
मंत्री ने डेंगू मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। दरअसल उन्हें लोकनायक अस्पताल में डेंगू का एक मरीज बिना मच्छरदानी के मिला। इस पर उन्होंने मौजूदा स्टाफ से नाराजगी जताई और तुरंत प्रभाव से उस मरीज को अलग बेड पर मच्छरदानी लगाकर उसका इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए एक पूरा अलग एरिया बनाया जाए, जहां पर सिर्फ डेंगू के मरीजों को ही रखा जाए, और डॉक्टरों तथा अन्य मेडिकल स्टाफ की एक पूरी टीम को केवल डेंगू के मरीजों की देखरेख में तैनात किया जाए।

----------------
भोजन वितरण विधि में भी सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और भोजन वितरण की विधि पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश जारी किए कि मरीजों को खाना प्लेट में रख कर दिया जाए, इस प्रकार भोजन वितरण से बीमारियां और अधिक फैलने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed