फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protests erupt against urban restructuring plan

Noida News: शहरी पुनर्गठन योजना का विरोध शुरू

Wed, 17 Sep 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Protests erupt against urban restructuring plan
-किसान संगठनों ने योजना पर सवाल उठाते हुए रद्द करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। गौतमबुद्ध नगर जिले में विद्युत विभाग की ओर से एक नवंबर 2025 से लागू होने जा रही शहरी पुनर्गठन योजना का किसान संगठनों ने विरोध किया है। किसान संगठनों का कहना है कि इससे आमजन में उपभोक्ताओं का जीवन प्रभावित होगा तथा यह लोगों के हित में नहीं है। भाकियू महासभा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से इस योजना के लागू होने पर रोक लगाने की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि वर्तमान में जेवर में दनकौर क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ता विद्युत संबंधित समस्या जैसे कि नया कनेक्शन लेना बिलों की गड़बड़ी विद्युत आपूर्ति आदि का निस्तारण नजदीक एक्शन व एसडीओ कार्यालय में जाकर आसानी से कर लेते हैं। उक्त योजना के अंतर्गत उनके कार्यालय को बंद किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को संबंधित कार्यों के लिए नोएडा शहर स्थित कार्यालयों तक जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह का कहना है कि इस योजना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह का कहना है कि यह योजना ग्रामीण जनता को परेशान करने वाली है। भारतीय किसान यूनियन भूमिपुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रताप सिंह का शहरी पुनर्गठन योजना में दनकौर, जेवर ग्रामीण क्षेत्र को सम्मिलित किया जाना भेदभाव पूर्ण अनुचित कदम है। यदि जरूरत पड़ी तो संगठन इसके विरोध में जन आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed