फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   protest on bank

बैंक में काम नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2020 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
protest on bank
पुन्हाना। खंड की 10 हजार की आबादी वाले गांव लुहिंगाकला में सरकार ने करीब डेढ़ साल पहले भारतीय स्टेट बैंक की शाखा तो खोल दी, लेकिन लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। लोगों ने सोमवार को अधिकारियों पर सीएसपी सेंटर पर काम टालने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मल्हाका के सरपंच नसीम का कहना है कि उनके गांव के लोग जब लुहिंगाकला एसबीआई बैंक में जाते है, तो उनको सीएसपी सेंटर में खाता खुलवाने के लिए कहा जाता है। जब वे सीएसपी सेंटर जाते ो वह लुंहिगाकला बैंक की बजाय पिनगवां एसबीआई बैंक में खाता खोल देता है, जो करीब 15 किलोमीटर दू़र पडती है। ऐसे में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। हाशिम सुले खां, इकबाल, साकिर का कहना है कि बैंक मैनेसमय से नहीं आते हैं। जिससे उनसे कोई बात नहीं हो पाती है। वहीं कर्मचारी किसी भी बात का सही जवाब नहीं देते, बल्कि लोगों को केवल गुमराह करते रहते हैं। लुहिंगा बैंक के अधीन आने वाले गांव पिपरौली, जाख, बादली, मल्हाका, खोयरी, जेतलका, बडेड, ऐंचवाडी, रानौता, मानौता, जमालगढ़, रूपाहेडी, गढी़, टीकरी, बांधौली, डोंडल व लुहिंगाकलां के लोगों को जनधन योजना, मुद्रा लोन, किसान मान धन योजना आदि का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। गांव के सीएसपी सेंटर को करीब 15 किलोमीटर दूर इंदाना कोठी में खोला गया है, जहां जाने में लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डेढ़ साल से बैंक है, लेकिन आज तक कोई भी लोन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
हर महीने करीब 100 खाते खोले जा रहे है। हालांकि बैंक को लेनदेन की अभी कोई मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलने के बाद लोन आदि देना शुरू किया जाएगा। इंदाना की सीएसपी सेंटर को पुन्हाना व बडेड में खुली सीएसपी सेंटर को फिरोजपुर झिरका एसबीआई रेफर कर दिया गया है। - राजेंद्र खरेरा, मैनेजर एसबीआई लुहिंगाकला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed