{"_id":"6990a5a06dd0916cf70a2630","slug":"protest-against-the-incomplete-work-of-the-society-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87779-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी के अधूरे कार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी के अधूरे कार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के लोगों ने शनिवार को एनबीसीसी की ओर से अधूरे कार्यों के साथ हैंडओवर दिए जाने और एडहॉक एओए की वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ विरोध किया। सोसाइटी निवासी लोकेंद्र व दिलीप ने बताया कि एनबीसीसी ने एडहॉक एओए को अधूरी सोसाइटी का हैंडओवर दिया। सुप्रीम कोर्ट में परियोजना पूर्ण होने का दावा किया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर कई बुनियादी ढांचे अधूरे हैं।
निवासियों का आरोप है कि फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह से फेल है। कुछ टावरों की लिफ्ट में बारिश का पानी भरने से लेकर सीपेज एवं अन्य संरचनात्मक कमियां अभी भी मौजूद हैं। क्लब हाउस, कम्युनिटी सेंटर एवं स्विमिंग पूल अधूरे हैं। निवासियों का कहना है कि इन खामियों के बावजूद हैंडओवर लिया जाना उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ है। आरोप है कि जनरल बॉडी मीटिंग की अनुमति के बिना एडहॉक एओए प्रतिमाह करोड़ों रुपये सोसाइटी फंड से निकाल रहा है। टेंडर दस्तावेज, वर्क ऑर्डर और इनवॉइस कई बार अनुरोध करने के बावजूद साझा नहीं किए जा रहे। इस मामले की शिकायत जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कोर्ट रिसीवर कार्यालय के समक्ष भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।